छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में 2 नवंबर को मनेगा राज्योत्सव: ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर सजेगा मंच

रायगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 2 नवंबर को रायगढ़ के संत पूज्य प्रियदर्शी राम ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष कार्यक्रम की मुख्य थीम ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ तय की गई है। आयोजन की तैयारियों की समीक्षा के लिए जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे ने संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

राज्योत्सव के दौरान विभिन्न सरकारी विभागों की विकास प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें जिले की उपलब्धियों, शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं और सफल परियोजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 से 3 नवंबर तक सभी शासकीय भवनों में रोशनी की जाएगी, जबकि निजी संस्थानों को भी अपने भवनों पर रोशनी करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

तैयारियों के लिए विभागों को बांटी गईं जिम्मेदारियां

कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपे गए हैं। आयोजन स्थल पर मंच, पंडाल, बिजली, जनरेटर, ध्वनि व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, बैठक व्यवस्था और चलित शौचालय के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए कार्यक्रम स्थल पर अग्निशमन वाहन, चिकित्सा दल, आवश्यक दवाइयां और एंबुलेंस की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। जिला पंचायत सीईओ ने अधिकारियों को सभी कार्य समय-सीमा के भीतर पूरे करने के निर्देश दिए हैं।

चक्रवात से भारी बारिश की आशंका, प्रशासन अलर्ट मोड पर

समीक्षा बैठक के दौरान 27 से 29 अक्टूबर तक चक्रवात के प्रभाव से जिले में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए राहत एवं बचाव कार्यों की भी समीक्षा की गई। संभावित बारिश और बाढ़ के मद्देनजर सभी तहसीलदारों को निचले इलाकों का सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। इन क्षेत्रों में मकानों, फसलों और मवेशियों की स्थिति का अग्रिम आकलन करने को कहा गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर लोगों और पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके।

ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क रहने की सूचना देने तथा जिला और तहसील स्तर पर 24 घंटे नियंत्रण कक्ष संचालित रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिला सेनानी को बचाव दल तैयार रखने को कहा गया है।

बिजली, स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं के लिए निर्देश

बिजली विभाग को संभावित प्रभावित क्षेत्रों में बड़े पेड़ों और बिजली के खंभों का मुआयना करने और आपूर्ति बाधित होने पर तत्काल बहाल करने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग को ऐसे गर्भवती महिलाओं की सूची तैयार करने को कहा गया है, जिनका प्रसव निकट है, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें पहले से अस्पताल पहुंचाया जा सके। अस्पतालों में दवाइयां, एंबुलेंस और मेडिकल टीमें मुस्तैद रहेंगी।

पशुपालन विभाग को बाढ़ की स्थिति में पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की कार्ययोजना बनाने और नदी-नालों व रपटों पर पानी भरने पर आवागमन रोकने के लिए विभागों को आपसी समन्वय से काम करने को कहा गया है। बैठक में नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय, एडीएम अपूर्व प्रियेश टोप्पो, अपर कलेक्टर डॉ. प्रियंका वर्मा और संयुक्त कलेक्टर पूजा बंसल सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़ जिले में 9 नए मतदान केंद्र बनाने का प्रस्ताव:13 केंद्रों के बदलेंगे स्थान

मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत 12 नवंबर से ली जाएंगी दावे-आपत्तियां
अक्टूबर 26, 2026

रायगढ़ में होगी राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता: 27 अक्टूबर से 8 क्लस्टरों के 515 खिलाड़ी लेंगे भाग

घरघोड़ा में तीन दिवसीय खेल महोत्सव का शुभारंभ सांसद राधेश्याम राठिया करेंगे, जनजातीय छात्र-खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा
अक्टूबर 26, 2026

पीएम किसान सम्मान निधि: 30 अक्टूबर को 9.34 करोड़ किसानों के खातों में ट्रांसफर होगी 24वीं किस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के बनासकांठा से जारी करेंगे 18,680 करोड़ रुपये की राशि, देशभर में मनेगा 'पीएम किसान उत्सव दिवस'
अक्टूबर 26, 2026

रायगढ़ में ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत 47 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, ब्रेजा कार समेत 8.10 लाख का सामान जब्त

ढिमरापुर चौक के पास कार में ग्राहक तलाश रहे आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने पकड़ा, एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ केस
अक्टूबर 26, 2026

धरमजयगढ़ के जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश: 6 आरोपी गिरफ्तार; नकदी व गाड़ियां जब्त

‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत धरमजयगढ़, साइबर और पुलिस लाइन की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, 3.22 लाख रुपये की संपत्ति बरामद।
अक्टूबर 26, 2026

RIG ब्रेकिंग: 47 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार! ब्रेजा कार भी जब्त, रायगढ़ कोतवाली की कार्यवाही..

कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ढिमरापुर चौक के पास की कार्रवाई, पकड़ा गया आरोपी अमरजीत सिंह
अक्टूबर 26, 2026

पिकअप के सीक्रेट चेंबर से मिले 4 करोड़ रुपये नकद: रायपुर से नागपुर ले जाई जा रही थी रकम, देखें वीडियो

खुर्सीपार पुलिस ने डबरापारा के पास देर रात की कार्रवाई, दो सवारों से पूछताछ के साथ आयकर विभाग को भेजी जा रही सूचना।
अक्टूबर 26, 2026