छोड़कर सामग्री पर जाएँ

अवैध धान पर मंडी एक्ट के तहत कार्यवाही जारी! अब तक कुल 830 क्विंटल धान किया गया जप्त…


सारंगढ़-बिलाईगढ़. कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दकी के निर्देशन में जिले में धान खरीदी कार्यों में गड़बड़ी के संबंध में जांच एवं कार्यवाही की प्रक्रिया जारी है। मंडी सचिव संग उडऩदस्ता की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में सारंगढ़, बरमकेला और भटगांव मंडी समिति के अंतर्गत 28 दिसंबर तक कुल 27 प्रकरण बनाए जा चुके हैं जिसमें सारंगढ़ मंडी समिति अंतर्गत कुल 8 प्रकरण बनाए गए हैं जिसमें कुल 206.20 क्विंटल धान जप्त किया गया है।

बरमकेला मंडी समिति अंतर्गत कुल 6 प्रकरण बनाए गए हैं जिसमें कुल 155.20 क्विंटल धान जप्त किया गया है।

भगवान भटगांव मंडी समिति अंतर्गत कुल 13 प्रकरण बनाए गए हैं, जिसमें कुल 469.20 क्विंटल धान जब्त किया गया है। इस तरह अब तक कुल 830 क्विंटल धान जप्त किया जा चुका है।

ज्ञातव्य है कि जिले में धान खरीदी कार्यों को लेकर प्रशासन लगातार मुस्तैद है, जांच एवं निगरानी के लिए बनाई गई उडऩदस्ता टीम लगातार गड़बड़ी एवं अव्यवस्था की जाँच कर आवश्यक कार्यवाही कर रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

‘महानदी राखड़ कांड’ पार्ट-4: महानदी के पानी के बाद क्या अब विधायक भी झूठ बोल रही हैं? अडानी पावर की राख तले दबा पूरा सिस्टम!

सच दिखाने वाले पत्रकारों पर FIR की धमकियां; उधर 2-3 बार शिकायत के बाद भी कलेक्टर ने नहीं सुनी विधायक उत्तरी जांगड़े की गुहार! सवाल वही.. क्या नदी और जनप्रतिनिधि दोनों झूठे हैं और सिर्फ पर्यावरण विभाग की कागजी NOC सच्ची है?
अक्टूबर 11, 2026

सारंगढ़ नगर पालिका के वार्डों का आरक्षण 28 सितंबर को, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

जिला कार्यालय में नागरिकों की मौजूदगी में लॉट निकालकर तय किए जाएंगे आरक्षित वार्ड, महिलाओं को मिलेगा एक-तिहाई आरक्षण
सितम्बर 20, 2026