छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़: बिना स्वागत-सत्कार ‘चुपके’ से आए CM साय; करोड़ों के सिंदूर पार्क का लोकार्पण… और दफन हो गया इतवारी बाजार का इतिहास!

  • सभा बैठक से लेकर लोकार्पण भी कर गए सीएम, वो भी चुपके—चुपके
  • न कोई सूचना, न कोई सरकारी विज्ञप्ति, होर्डिंग्स व स्वागत द्वार भी नहीं
  • अपने ही पुराने संसदीय क्षेत्र में सीएम के साथ ऐसी बेरूखी पर उठ रहे सवाल
  • तो क्या सीएम के विभाग से हुई चूक, या सरकार में चल रही खींचतान
  • सिंदूर पार्क से लेकर एफएसएल लैब का लोकार्पण, समीक्षा बैठक भी ली

​रायगढ। मुख्यमंत्री कल देंगे 155 करोड की सौगात, सीएम आज करेंगे 200 करोड के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास… ऐसे शीर्षक वाले सरकारी समाचारों से ही आज तक किसी भी सीएम का संबंधित जिले में स्वागत सत्कार होता आया है। मुख्यमंत्री के अधीन रहने वाला जनसंपर्क विभाग ऐसे सूचनात्मक समाचारों के माध्यम से विकास होने, करने और दिखाने का काम करता रहा है।

​लेकिन आज सीएम आए और वो भी बिना किसी सूचना या सरकारी समाचार के! आखिरकार ऐसी क्या बात हो गई जो मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को अपने ही पुराने संसदीय इलाके में समीक्षा बैठक और लोकार्पण के कार्यक्रम के लिए चोरी-छिपे आना पडा? ये जिला प्रशासन व जनसंपर्क विभाग की चूक है, या सीएम हाउस का इनर इंजीनियरिंग वाला दिमाग, या फिर सरकार के भीतर चल रही कोई खींचतान? अब बात कोई भी हो, लेकिन सवाल तो बनता है कि बिना किसी तामझाम और सरकारी सूचना के सीएम करोडों की सौगात देने क्यों आए।

​दफन हुआ इतवारी बाजार, अब सिंदूर पार्क

सिंदूर पार्क का लोकार्पण कर आज रायगढ का इतिहास भी बदल दिया गया। शहर का भूगोल सुधारते हुए इतिहास में अपनी पहचान रखने वाले इतवारी बाजार का भी अब हमेशा के लिए नामोनिशान मिट गया। घर के सामने लगने वाली भीड को हटाकर यहां का वास्तु सुधारने के लिए कई गरीबों के पेट पर लात भी मारी गई है। ऐसे में इतवारी बाजार शहीद पार्क हो या सिंदूर पार्क, इससे उन सैकडों पसरा लगाने वाले ग्रामीणों को कोई फर्क नहीं पडने वाला। हां, लेकिन क्रांकीट की सडकों के साथ महंगी स्ट्रीट लाईट व डिजायनर पेड यहां आक्सीजन होने का एहसास जरूर कराएंगे।

अब क्या ही बोले

कुल मिलाकर, मुख्यमंत्री का यह बिना शोर-शराबे वाला ‘सीक्रेट’ दौरा सत्ता के गलियारों में कई सवाल छोड़ गया है। विकास के नाम पर करोड़ों की सौगातें जरूर मिलीं, लेकिन जिस इतवारी बाजार की पहचान मिटाकर यह ‘सिंदूर पार्क’ सजा है, उसकी चमक में उन सैकड़ों गरीबों की आहें कहीं दब सी गई हैं। अब देखना यह है कि सीएम का यह ‘चुपके-चुपके’ आना वाकई सादगी का प्रतीक था, जनसंपर्क विभाग की नाकामी थी, या फिर भाजपा के अंदरूनी ‘चेस-गेम’ का कोई नया दांव? फिलहाल रायगढ़ की जनता और राजनीतिक पंडितो दोनों के बीच इसकी चर्चा है, और दोनों ही अब इसका जवाब तलाश रहे हैं।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026