छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़: इंस्टाग्राम पर नाबालिग के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो शेयर करने वाला किशोर पकड़ाया, साइबर पुलिस ने भेजा बाल सुधार गृह

रायगढ़। जिले में सोशल मीडिया के दुरुपयोग का एक गंभीर मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर एक नाबालिग लड़की से दोस्ती कर उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो चैट ग्रुप में साझा करने के आरोप में साइबर पुलिस ने एक 17 वर्षीय किशोर (बाल अपचारी) को पकड़ा है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद किशोर को बाल संप्रेक्षण गृह (सुधार गृह) भेज दिया गया है।

​पिता की शिकायत पर शुरू हुई जांच

जानकारी के अनुसार, चक्रधरनगर क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने 19 मई 2026 को साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इंस्टाग्राम पर उनकी नाबालिग बेटी के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो अपलोड कर प्रसारित किए जा रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएसपी (साइबर) श्रीमती उन्नति ठाकुर के निर्देशन में अज्ञात इंस्टाग्राम यूजर के खिलाफ बीएनएस की धारा 79, आईटी एक्ट 67-बी और पॉक्सो एक्ट (POCSO) की धारा 12 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

​तकनीकी साक्ष्यों से हुई पहचान

मामला दर्ज होने के बाद साइबर सेल की टीम ने तकनीकी जांच शुरू की। पुलिस ने आईपी एड्रेस और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की मदद से संबंधित इंस्टाग्राम आईडी को ट्रेस किया। जांच में आईडी संचालित करने वाले की पहचान 17 साल 4 महीने के एक किशोर के रूप में हुई।

​पूछताछ में किया स्वीकार, मोबाइल जब्त

पुलिस टीम ने 19 जून को किशोर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में किशोर ने स्वीकार किया कि उसने इंस्टाग्राम पर नाबालिग और उसके दोस्तों से जान-पहचान बढ़ाई थी और फिर लड़की के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो अलग-अलग चैट ग्रुप में शेयर किए। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। वैधानिक कार्रवाई पूरी कर किशोर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक और प्रधान आरक्षक दुर्गेश सिंह की अहम भूमिका रही।

​अभिभावकों के लिए अलर्ट

इस घटना के बाद पुलिस ने आम जनता और अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखें। बच्चों को सोशल मीडिया का सुरक्षित इस्तेमाल करने और अनजान लोगों से निजी फोटो या जानकारी साझा करने से बचने की समझाइश जरूर दें।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026