छोड़कर सामग्री पर जाएँ

24 टन से अधिक कोयला हड़पकर बेचने वाला ट्रक ड्रायवर बिहार से गिरफ्तार: 10 लाख का वाहन जप्त

रायगढ़। जिले की घरघोड़ा पुलिस ने कोयला परिवहन के दौरान 24.620 मीट्रिक टन कोयला खुर्द-बुर्द कर बेचने वाले आरोपी ट्रक चालक को बिहार के रोहतास जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया करीब 10 लाख रुपये का डालाबाड़ी ट्रक भी जप्त किया है। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर रायगढ़ लाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

जामपाली से अकलतरा ले जाने के दौरान हुई हेराफेरी

पुलिस के अनुसार, बोईरदादर निवासी विवेक पाण्डेय ने 8 मई 2026 को घरघोड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि ढिमरापुर स्थित राज ट्रांसपोर्ट कोयला परिवहन का काम करता है। जनवरी 2026 में जामपाली कोयला खदान से आरसमेटा प्लांट अकलतरा (जांजगीर-चांपा) के लिए ट्रक क्रमांक CG-12-S-4455 के चालक लल्लन प्रसाद से 700 रुपये प्रति टन की दर से परिवहन तय हुआ था।

उसी शाम ट्रक में जी-10 ग्रेड का 24.620 मीट्रिक टन कोयला लोड कर अकलतरा के लिए रवाना किया गया था। वाहन के गंतव्य तक नहीं पहुंचने और फोन बंद आने के करीब 10 दिन बाद चालक ने फोन उठाया और कोयला अन्यत्र बेच देने की बात स्वीकार करते हुए धमकी दी। इस पर करीब 1.50 लाख रुपये के कोयले की अमानत में खयानत और धोखाधड़ी का मामला बीएनएस की धारा 318(4) और 316(3) के तहत दर्ज किया गया।

मोबाइल लोकेशन के आधार पर रोहतास में दबिश

विवेचना के दौरान पुलिस ने प्रार्थी और गवाहों के बयान दर्ज किए और चालक के मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस की। आरोपी के बिहार के रोहतास में मौजूद होने की जानकारी मिलने पर एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर एएसआई खेमराज पटेल के नेतृत्व में टीम बिहार रवाना की गई।

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ललन कुमार पासवान (57 वर्ष), निवासी अमरथा, थाना काराकाट, जिला रोहतास को हिरासत में लिया। रोहतास के विक्रमगंज स्थित न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड हासिल कर उसे रायगढ़ लाया गया।

ईंट भट्ठों पर खपाया था कोयला

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने हड़पे गए कोयले को ईंट बनाने वालों के पास थोड़ी-थोड़ी मात्रा में बेच दिया था। आरोपी की निशानदेही पर 10 लाख रुपये कीमत का ट्रक CG-12-S-4455 जप्त किया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

राष्ट्रीय एकता दिवस पर रायगढ़ पुलिस ने निकाली ‘रन फॉर यूनिटी’: जिले में 22 जगहों पर दिखा एकता परेड का लाइव प्रसारण

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर पुलिस लाइन उर्दना में दौड़ का आयोजन, एसएसपी समेत अधिकारियों और छात्रों ने देखा एकतानगर का सीधा प्रसारण
अक्टूबर 31, 2026

रायगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, 112 उपार्जन केंद्रों में की जा रहीं तैयारियां

जिले के 84 हजार से अधिक पंजीकृत किसानों से होगी खरीदी, अवैध आवक रोकने 20 चेक पोस्ट और 10 तहसीलों में उड़नदस्ता दल तैनात
अक्टूबर 30, 2026

मुर्गा जल्दी देने की बात पर विवाद: दुकानदार ने कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार

तमनार के ग्राम कठरापाली में मुर्गा खरीदने पहुंचे युवक पर हुआ हमला, पुलिस ने गैर जमानती धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर।
अक्टूबर 30, 2026

103 किलो गांजा तस्करी के दोषी को 15 साल की कैद: कोर्ट ने लगाया 1.50 लाख रुपये का जुर्माना

विशेष एनडीपीएस अदालत ने कोरिया जिले के तस्कर को सुनाई सजा, 14 गवाहों और 65 दस्तावेजों के आधार पर हुआ फैसला
अक्टूबर 30, 2026

एकलव्य विद्यालय छर्राटांगर में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न: कांकेर क्लस्टर बना ओवरऑल चैंपियन

घरघोड़ा में आयोजित तीन दिवसीय स्पर्धा में विभिन्न क्लस्टरों के 515 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, सांसद राधेश्याम राठिया रहे मुख्य अतिथि
अक्टूबर 30, 2026

मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत 6,679 महिलाएं पंजीकृत! प्रसव पर मिल रही 20 हजार रुपये की सहायता

पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिकों को मां और नवजात शिशु की देखभाल के लिए डीबीटी के माध्यम से दी जा रही एकमुश्त राशि
अक्टूबर 30, 2026

रायगढ़ में 31 अक्टूबर को भाजपा निकालेगी पदयात्रा: वित्त मंत्री ओपी चौधरी होंगे शामिल

लोकतंत्र बचाव, अराजकता हटाव अभियान के तहत सिंदूर पार्क में सभा के बाद शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी यात्रा
अक्टूबर 30, 2026

श्रमिकों के मेधावी बच्चों को मिलेगी शैक्षणिक सहायता: टॉप-10 में आने पर एक लाख रुपये का प्रावधान

श्रम विभाग की शैक्षणिक प्रोत्साहन योजना के तहत 10वीं से लेकर उच्च और व्यावसायिक शिक्षा तक 12,500 रुपये तक की आर्थिक मदद दी जाएगी।
अक्टूबर 29, 2026