छोड़कर सामग्री पर जाएँ

खरसिया में गांजा तस्कर गिरफ्तार: 1.805 किलो गांजा जब्त

रायगढ़। जिले की खरसिया पुलिस ने ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत कार्रवाई करते हुए ग्राम कुनकुनी से एक आरोपी को 1.805 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 90 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, खरसिया क्षेत्र में नशीले पदार्थों के खिलाफ एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी बड़ी रेड कार्रवाई है।

खरसिया पुलिस के अनुसार, 29 अक्टूबर 2026 को थाना प्रभारी निरीक्षक सीताराम ध्रुव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कुनकुनी निवासी भागीरथी पटैल अवैध बिक्री के लिए गांजा लेकर गांव पहुंचने वाला है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम कुनकुनी स्थित योगेश चिकन सेंटर के पास घेराबंदी कर संदेही को हिरासत में लिया।

आरोपी के पास से 90 हजार रुपये का गांजा बरामद

पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम भागीरथी पटैल (उम्र 42 वर्ष), निवासी सरईपाली (कुनकुनी) बताया और अपने थैले में गांजा होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए उसके कब्जे से 1.805 किलोग्राम गांजा जब्त किया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ धारा 20(B) एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

सप्ताहभर में पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई

खरसिया पुलिस ने इससे पहले 28 अक्टूबर को ग्राम छोटे देवगांव में छापा मारकर मोहन लाल गुप्ता को गिरफ्तार किया था, जिसके कब्जे से 5.025 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गांजा तस्करी के नेटवर्क की जांच और मामले में आगे की विवेचना जारी है।

यह पूरी कार्रवाई एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक सीताराम ध्रुव, एएसआई उमाशंकर घृतांत, प्रधान आरक्षक महेंद्र खरे, प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी तथा आरक्षक सत्यनारायण सिदार एवं अनूप मिंज द्वारा की गई।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, 112 उपार्जन केंद्रों में की जा रहीं तैयारियां

जिले के 84 हजार से अधिक पंजीकृत किसानों से होगी खरीदी, अवैध आवक रोकने 20 चेक पोस्ट और 10 तहसीलों में उड़नदस्ता दल तैनात
अक्टूबर 30, 2026

मुर्गा जल्दी देने की बात पर विवाद: दुकानदार ने कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार

तमनार के ग्राम कठरापाली में मुर्गा खरीदने पहुंचे युवक पर हुआ हमला, पुलिस ने गैर जमानती धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर।
अक्टूबर 30, 2026

103 किलो गांजा तस्करी के दोषी को 15 साल की कैद: कोर्ट ने लगाया 1.50 लाख रुपये का जुर्माना

विशेष एनडीपीएस अदालत ने कोरिया जिले के तस्कर को सुनाई सजा, 14 गवाहों और 65 दस्तावेजों के आधार पर हुआ फैसला
अक्टूबर 30, 2026

एकलव्य विद्यालय छर्राटांगर में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न: कांकेर क्लस्टर बना ओवरऑल चैंपियन

घरघोड़ा में आयोजित तीन दिवसीय स्पर्धा में विभिन्न क्लस्टरों के 515 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, सांसद राधेश्याम राठिया रहे मुख्य अतिथि
अक्टूबर 30, 2026

मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत 6,679 महिलाएं पंजीकृत! प्रसव पर मिल रही 20 हजार रुपये की सहायता

पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिकों को मां और नवजात शिशु की देखभाल के लिए डीबीटी के माध्यम से दी जा रही एकमुश्त राशि
अक्टूबर 30, 2026

रायगढ़ में 31 अक्टूबर को भाजपा निकालेगी पदयात्रा: वित्त मंत्री ओपी चौधरी होंगे शामिल

लोकतंत्र बचाव, अराजकता हटाव अभियान के तहत सिंदूर पार्क में सभा के बाद शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी यात्रा
अक्टूबर 30, 2026

श्रमिकों के मेधावी बच्चों को मिलेगी शैक्षणिक सहायता: टॉप-10 में आने पर एक लाख रुपये का प्रावधान

श्रम विभाग की शैक्षणिक प्रोत्साहन योजना के तहत 10वीं से लेकर उच्च और व्यावसायिक शिक्षा तक 12,500 रुपये तक की आर्थिक मदद दी जाएगी।
अक्टूबर 29, 2026

रायगढ़ में चक्रवात अर्नब को लेकर प्रशासन अलर्ट: भारी बारिश की आशंका के बीच हेल्पलाइन नंबर जारी

कलेक्टर ने निचले इलाकों पर निगरानी और कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखने के दिए निर्देश, नागरिकों से सतर्कता बरतने की अपील।
अक्टूबर 29, 2026

रायगढ़: पटवारियों की हड़ताल के बीच धान रकबे का सत्यापन तेज, 98 प्रतिशत पॉलीगॉन जनरेशन पूरा

वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पांच तहसीलों में काम हुआ शत-प्रतिशत पूरा, किसानों की मौजूदगी में सर्वेयरों और कोटवारों ने संभाला मोर्चा
अक्टूबर 29, 2026