छोड़कर सामग्री पर जाएँ

होटल और लॉज की आड़ में रायगढ़ में पनप रहा ‘सेक्स सुविधा केंद्र’ का सुरक्षित धंधा: ‘व्हाईट रोज’ के खिलाफ भड़का पब्लिक का गुस्सा, SSP से शिकायत, रडार में फंसा पूरा सिंडिकेट

रायगढ़। रायगढ़ में कानून-व्यवस्था इन दिनों काफी चुस्त और दुरुस्त है। एसएसपी शशि मोहन सिंह की ‘कथनी और करनी’ में कोई अंतर नहीं है, यह बात जगजाहिर है और अपराधियों में इसका खौफ भी है। लेकिन जरायम की दीवारें इतनी पुरानी और गहरी हैं कि कहीं न कहीं कोई सुराग रह ही जाता है। इसी सुराग से अब रायगढ़ में होटल और लॉज बिजनेस की आड़ में ‘सेक्स सुविधा केंद्र’ का एक सुरक्षित धंधा पनप चुका है। सब जानते हुए भी लोग खामोश थे, लेकिन आज जब वार्ड पार्षद समेत आधा दर्जन से ज्यादा मोहल्लेवासियों ने रायगढ़ एसपी कार्यालय पहुंचकर कोतरा रोड स्थित ‘व्हाईट रोज होटल’ की गुंडागर्दी और देह व्यापार के खिलाफ शिकायत दी…। पहली बार इस पूरे ‘सेफ सिंडिकेट’ पर खुलकर पब्लिक का गुस्सा फूटता दिख रहा है!

गूगल माय बिजनेस में अपलोड की गई कमरे की इंटीरियर तस्वीर

स्टेशन के 500 मीटर में बिछा है मकड़ जाल, 5 सालों में 5 गुना बढ़ा धंधा

रायगढ़ में ऐसे कई होटल और लॉज हैं, जहां ‘कपल्स’ के नाम पर घंटे के हिसाब से ‘सेक्स सुविधा’ के लिए रूम किराए पर दिए जाते हैं। खासकर रेलवे स्टेशन के 500 मीटर के रेडियस में ऐसे लॉज कुकुरमुत्ते की तरह फैल गए हैं। इनकी सभी से ‘सेटिंग’ इतनी तगड़ी होती है कि पिछले 5 सालों में इनका यह ‘रंगीन कारोबार’ 5 गुना से ज्यादा बढ़ चुका है। मुनाफा इतना है कि कई होटलों ने तो शहर में अपनी दो-तीन ब्रांच तक खोल ली हैं।

बिना ‘आधार कार्ड’ के एंट्री? बस 1000 रुपये एक्स्ट्रा दीजिए!

इन होटलों का अपना एक अलग कानून चलता है। अगर आपके पास आधार कार्ड या कोई वैध आईडी नहीं है, तो भी कोई बात नहीं! बस 500 से 1000 रुपए अतिरिक्त (एक्स्ट्रा) दीजिए और बिना किसी रजिस्टर एंट्री के कमरा आपका। इन अय्याशी के अड्डों की सबसे बड़ी पहचान यह है कि इनके बाहर आपको हमेशा भारी मात्रा में दोपहिया वाहन (बाइक्स) खड़े मिल जाएंगे। मोहल्ले वाले अपने बच्चों पर पड़ रहे गलत असर को देखते हैं, सब समझते हैं, लेकिन होटलों की गुंडागर्दी और सिस्टम की खामोशी के आगे उनके पास भी चुप रहने के सिवा कोई चारा नहीं होता।

गूगल माय बिजनेस में होटल में रह चुके एक कस्टमर का रिव्यू जिसमें उसने बताया है कि बिना आइडेंटिटी के ₹500 लेते हैं जो इल्लीगल है. जिस पर होटल के मैनेजमेंट का ऑटो रिप्लाई भी है..

नाबालिगों को बुलाकर गंदा खेल: ‘व्हाईट रोज’ के संचालक ने फोड़ा पड़ोसी का सिर

इस सेक्स सिंडिकेट का सबसे ताजा और खौफनाक मामला कोतरा रोड, रामबाग के बगल में स्थित ‘व्हाईट रोज होटल’ का है। मोहल्लेवासियों का खुला आरोप है कि बिना किसी लाइसेंस के इस होटल में नाबालिग लड़कियों और युवतियों को बुलाकर अनैतिक कृत्य कराया जाता है।

होटल प्रबंधन की दबंगई इस कदर है कि जब इस गंदे खेल का विरोध बगल में रहने वाले पड़ोसी अरुण अग्रवाल ने 9 जून की रात करीब 12 बजे किया, तो होटल संचालक सूरज सिंह और उसके गुर्गों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। अरुण अग्रवाल का सिर फोड़ दिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई।

गूगल माय बिजनेस में अपलोड की गई कमरे की इंटीरियर तस्वीर

शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, सिटी कोतवाली पुलिस की सुस्ती के कारण होटल संचालक के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह सरेआम कहता है..

“मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, मैंने सबको खरीद लिया है।”

रायगढ़ एसएसपी से की गई शिकायत की कॉपी

फाइनल ओपिनियन

फिलहाल यह पहली बार है जब रायगढ़ की जनता ने ऐसे मामलों पर खुलकर शिकायत की है। इन होटलों और लॉज में जो ‘खेल’ चलता है, उसकी भनक स्थानीय पुलिस को न हो, ऐसा तो मुमकिन ही नहीं है! लेकिन आज तक इन पर इक्का-दुक्का कार्रवाई भी नहीं देखी गई, जिसके चलते लोगों का सिस्टम से भरोसा ही उठ गया था और ऐसे सेक्स सुविधा केंद्र वाले लोगों के हौसले बुलंद! वरना कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता, मैं सबको खरीद लिया है.. ऐसे डायलॉग इतने कॉन्फिडेंट से नहीं बोलते!

मामला सिर्फ ‘व्हाईट रोज’ होटल का नहीं है। वार्ड पार्षद और जनता की इस लिखित शिकायत के बाद हो सकता है कि बाकी अय्याशी के अड्डे भी कुछ दिन के लिए ‘अलर्ट’ हो जाएं, लेकिन पुलिस की पैनी निगरानी से कोई बच नहीं सकता। जिस तरह बाकी बड़े और जटिल मामलों में रायगढ़ एसपी शशि मोहन सिंह ने त्वरित कार्रवाई कर मिसाल पेश की है, जनता को उम्मीद है कि इस ‘सेक्स सुविधा’ वाले नेक्सस को तोड़कर वे एक ऐसी ही नई मिसाल कायम करेंगे, जो शहर के परिवारों को भविष्य में बड़ी राहत देगी।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026