छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सिर्फ रायगढ़ के उद्योगों पर 132 करोड़ रुपये का जलकर बकाया: 8 कंपनियों के खिलाफ RRC जारी

रायगढ़। जिले में नदियों और भू-जल का दोहन करने वाले उद्योगों पर जल संसाधन विभाग का करीब 132 करोड़ रुपये का जलकर बकाया है। बार-बार नोटिस दिए जाने के बाद भी टैक्स जमा न करने पर विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए 8 कंपनियों के खिलाफ राजस्व वसूली प्रमाण पत्र (RRC) जारी कर दिया है।

विभाग के अनुसार, कुल बकाये में से 114 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि गैर-अनुबंधित औद्योगिक इकाइयों पर लंबित है। प्राकृतिक जल स्रोतों और भू-जल का व्यावसायिक उपयोग करने वाली इन कंपनियों के खिलाफ अब वसूली अभियान तेज कर दिया गया है।

गैर-अनुबंधित उद्योगों पर बढ़ा बकाया, दो कंपनियों पर 93 करोड़ की देनदारी

महानदी, केलो, कुरकेट और सपनई नदी से पानी लेने के लिए जिले के 23 उद्योगों ने जल संसाधन विभाग के साथ अनुबंध किया था। विभाग द्वारा चलाए गए वसूली अभियान के बाद अनुबंधित उद्योगों पर बकाया राशि 60 करोड़ रुपये से घटकर 17 करोड़ रुपये रह गई है।

इसके विपरीत, भू-जल का उपयोग करने वाले 26 गैर-अनुबंधित उद्योगों पर बकाया लगातार बढ़ा है। पहले जहां इनसे 71 लाख रुपये वसूले जाने थे, वहीं अब यह राशि बढ़कर 114 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। इस बकाये में से करीब 93 करोड़ रुपये की राशि अकेले दो बड़ी कंपनियों—इंड सिनर्जी (50.95 करोड़ रुपये) और सालासार स्टील (43.40 करोड़ रुपये) पर बकाया है, जिसका मामला फिलहाल अदालत में लंबित है।

नोटिस के बाद भी भुगतान नहीं, इन 8 कंपनियों पर RRC की कार्रवाई

पुराना बकाया जमा करने के लिए लगातार नोटिस दिए जाने के बावजूद भुगतान न करने पर विभाग ने 8 औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ आरआरसी जारी की है। इनमें नवदुर्गा फ्यूल्स, शिव शक्ति स्टील, रायगढ़ आयरन, केशव इस्पात, आर.आर. एनर्जी, इंड पावर, महामाया रोलिंग मिल और डड पावर शामिल हैं।

जिले के अन्य प्रमुख बकाएदारों में नवदुर्गा फ्यूल्स पर 11.57 करोड़ रुपये, ईबी पावर पर 5.22 करोड़ रुपये, जेएसडब्ल्यू स्टील पर 3.24 करोड़ रुपये और जेपीएल (तमनार) पर 3.00 करोड़ रुपये बकाया हैं। इसके अलावा श्याम इस्पात पर 1.49 करोड़ रुपये, डड पावर पर 1.48 करोड़ रुपये, रायगढ़ आयरन पर 1.20 करोड़ रुपये और शिव शक्ति स्टील पर 73 लाख रुपये की देनदारी है।

जल संसाधन विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्राकृतिक जल स्रोतों और भू-जल का व्यावसायिक उपयोग करने वाले सभी बकाएदारों से वसूली की प्रक्रिया को कड़ाई से आगे बढ़ाया जाएगा।

ख़बर शेयर करें:

Related News

फोन में एक्टिव सिम नहीं तो WhatsApp और Telegram भी नहीं: SIM बाइंडिंग नियम प्रस्तावित, 1 जनवरी 2027 से क्या बदलेगा

साइबर फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट स्कैम रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, टेलीकॉम विभाग ने मैसेजिंग ऐप्स के लिए 31 दिसंबर 2026 तक तय की डेडलाइन।
अक्टूबर 24, 2026

RIG ब्रेकिंग: जंगली सूअर का शिकार! मांस बांटते तीन आरोपी रंगे हाथ पकड़ाए! वन विभाग ने लिया हिरासत में

रायगढ़ वन मंडल परिक्षेत्र में उड़नदस्ता टीम ने की कार्रवाई, आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी
अक्टूबर 24, 2026

चक्रधरनगर चौक पर दुर्गा पंडाल मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार: दोनों पक्षों पर क्रॉस एफआईआर दर्ज

दो पक्षों के बीच हुए विवाद में पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा, मौके पर त्वरित कार्रवाई न करने की शिकायत पर विभागीय जांच शुरू
अक्टूबर 22, 2026

पुलिस के सामने चले लात-घूंसे: चक्रधर नगर दुर्गा पंडाल में दो युवकों की बेरहमी से पिटाई!

चक्रधरनगर चौक स्थित पंडाल में आधा दर्जन युवकों ने लात-घूंसों से पीटा, पुलिस की मौजूदगी के दावों के बीच अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं
अक्टूबर 22, 2026

विनोबानगर: घरेलू झगड़े में छोटे भाई ने बड़े भाई को बेरहमी से पीटा, केस दर्ज

चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद युवक लहूलुहान, तबीयत में सुधार होने पर पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
अक्टूबर 22, 2026

भंडारे की लाइन को लेकर विवाद: युवकों ने धारदार हथियार और कड़े से किया हमला, दो घायल

चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के लोईंग गांव में दुर्गा दशमी के प्रसाद वितरण के दौरान हुई मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
अक्टूबर 22, 2026

किसी ने पहले कर दिया रावण दहन: वानर सेना के साथ थाने पहुंचे राम, लक्ष्मण और हनुमान! FIR दर्ज..

कुदुदंड चांदनी चौक में बिना विधि-विधान 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले में आग लगाने का आरोप, सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज किया केस
अक्टूबर 22, 2026

बस्तर दशहरा में भीतर रैनी रस्म से पहले हादसा: विजय रथ की चपेट में आने से एक की मौत, एक गंभीर

गोलबाजार परिक्रमा से पहले आठ चक्कों वाले विजय रथ के नीचे आए दो लोग, एक की जान गई और दूसरे का पैर कटा; रथ संचालन रोका गया
अक्टूबर 22, 2026