छोड़कर सामग्री पर जाएँ

भीड़ में पलक झपकते ही गायब हो जाती थी सोने की चैन: ईको कार से शिकार करने आई ‘लेडी गैंग’ का पर्दाफाश

रायगढ़। साप्ताहिक हाट-बाजारों की भीड़भाड़ में अगर आपको लगता है कि आप सुरक्षित हैं, तो यह खबर आपको अलर्ट कर देगी। एक ऐसी ‘लेडी गैंग’ का पर्दाफाश हुआ है जो ईको कार में बैठकर दूसरे जिले से आती थी और पलक झपकते ही महिलाओं के गले से सोने की चैन पार कर देती थी। लैलूंगा पुलिस ने इस शातिर गिरोह की 5 महिलाओं और 1 पुरुष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

​सब्जी बाजार में रिटायर्ड शिक्षिका बनीं शिकार

यह पूरा मामला लैलूंगा के साप्ताहिक बाजार का है। 13 जून (शनिवार) को इमलीपारा की रहने वाली 67 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षिका मरियम टोप्पो अपने पति के साथ बाजार में सब्जी खरीद रही थीं। भीड़भाड़ के बीच अचानक पीछे से किसी ने उनके गले में झपट्टा मारा और 1 तोला (18 ग्राम) सोने की चैन खींच ली। जब उन्होंने मुड़कर देखा, तो उन्हें कुछ महिलाएं संदिग्ध हालत में नजर आईं।

​महिला कांस्टेबल की फुर्ती और पहली गिरफ्तारी

बाजार में झपटमारी की खबर फैलते ही वहां ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षक पूनम साहू ने ग्रामीणों की मदद से तत्काल घेराबंदी की। उन्होंने मौके से भागने की कोशिश कर रही एक संदिग्ध महिला (मंगरीता गिरी) को धर दबोचा। पुलिस की कड़ी पूछताछ में उसने अपने एक और साथी दीपक गिरी का नाम उगल दिया, जिसे पुलिस ने बाजार से ही पकड़ लिया।

पुलिस हिरासत में लेडी गैंग

​ईको कार से चलता था गिरोह, जशपुर से पकड़े गए बाकी सदस्य

जब पकड़े गए दोनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ हुई, तो एक बड़े नेक्सस का खुलासा हुआ। पता चला कि ये कोई आम चोर नहीं, बल्कि एक संगठित गिरोह हैं। इस गैंग में एक ही परिवार की 5 महिलाएं शामिल थीं, जो ईको कार (CG 30 J 8035) में बैठकर बलरामपुर के कुसमी इलाके से सिर्फ मेलों और बाजारों में झपटमारी करने लैलूंगा आती थीं।

​वारदात के तुरंत बाद गैंग की बाकी चार महिलाएं कार लेकर जशपुर जिले में अपने एक परिचित के यहां छुपने भाग गई थीं। लेकिन लैलूंगा पुलिस ने रात में ही जशपुर में दबिश देकर बाकी चारों महिला आरोपियों (रीला गिरी, राजमोहनी, सोनम गिरी और उर्मिला गिरी) को भी गिरफ्तार कर लिया।

​7 लाख का माल बरामद, सभी गए जेल

पुलिस ने इस ‘लेडी गैंग’ के पास से लूटी गई 2 लाख रुपये कीमत की सोने की चैन (लॉकेट सहित), वारदात में इस्तेमाल 5 लाख रुपये की ईको कार और 4 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। कुल 7 लाख रुपये का माल जब्त कर सभी 6 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026