छोड़कर सामग्री पर जाएँ

इंस्टाग्राम का ‘प्यार’ ले गया राजस्थान और घर की डांट से पहुंची मुंबई!: रायगढ़ पुलिस ने खोज निकाली 2 लापता बेटियां, ‘रोमियो’ पहुंचा जेल

​रायगढ़ (क्राइम डेस्क)। आजकल के बच्चों की दुनिया मोबाइल की स्क्रीन में सिमट गई है और गुस्सा नाक पर रहता है। थोड़ी सी डांट पड़ी तो घर छोड़ दिया, और सोशल मीडिया पर किसी अजनबी ने मीठी बातें कीं, तो उसके साथ जिंदगी बसाने निकल पड़े! रायगढ़ पुलिस के ‘अभियान संवेदना’ के तहत सामने आए दो मामलों ने पुलिस के साथ-साथ परिजनों के भी कान खड़े कर दिए हैं।

​पुलिस ने एक 17 साल की लड़की को मुंबई की भीड़ से सकुशल खोज निकाला है, तो वहीं 2022 से लापता एक नाबालिग को राजस्थान के एक दरिंदे के चंगुल से आजाद कराया है। आइए जानते हैं दोनों मामलों की इनसाइड स्टोरी:

सीन 1: इंस्टाग्राम की ‘वर्चुअल’ दोस्ती और प्यार का ‘नरक’

पहला मामला कोतरारोड़ इलाके का है। नवंबर 2022 में यहां से एक नाबालिग अचानक गायब हो गई थी। पुलिस ने जब उसके सोशल मीडिया खंगाले, तो पता चला कि उसकी इंस्टाग्राम पर राजस्थान के रहने वाले 29 साल के श्योजी राम से दोस्ती हुई थी।

शातिर श्योजी ने इस नाबालिग को शादी का ऐसा सुनहरा ख्वाब दिखाया कि उसे रायगढ़ से जयपुर तक की ट्रेन की टिकट खुद बुक करके भेजी! नाबालिग जैसे-तैसे उसके पास राजस्थान के चितावा (डिडवाना) पहुंच गई। आरोपी जानता था कि लड़की नाबालिग है, फिर भी उसने शादी का नाटक किया और कई सालों तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

हिरासत मे श्योजी राम

लगातार 4 साल तक साइबर ट्रैकिंग करने के बाद, कोतरारोड़ पुलिस की टीम ने 5 जून को राजस्थान में दबिश दी और इस ‘इंस्टा वाले रोमियो’ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी श्योजी राम को पॉक्सो एक्ट (POCSO) और रेप की धाराओं के तहत सीधे जेल (रिमांड) भेज दिया गया है और बच्ची को सुरक्षित रायगढ़ लाया गया है।

सीन 2: रात 2 बजे घर से निकली… और पहुंच गई मायानगरी ‘मुंबई’

दूसरा मामला धरमजयगढ़ का है। 24 मई की रात करीब 2 बजे एक 17 साल की लड़की चुपचाप घर से निकल गई। कारण? सिर्फ इतना कि घरवालों ने उसे पढ़ाई के लिए डांट दिया था!

​गुस्से में घर से निकली यह लड़की ट्रेन में बैठी, जहां उसकी मुलाकात कोलकाता से आ रही एक ट्रांसजेंडर से हुई। वह अनजान लड़की उसी के साथ मुंबई (दादर) पहुंच गई। रायगढ़ पुलिस की धरमजयगढ़ टीम (एएसआई मंजू मिश्रा) ने सूचना मिलते ही तुरंत मुंबई की ओर दौड़ लगाई। गनीमत रही कि पुलिस ने वक्त रहते दादर की भीड़भाड़ से उस लड़की को सकुशल ढूंढ निकाला। पुलिस ने काउंसलिंग कर बच्ची को समझाया कि घर की डांट बाहर की दुनिया के खतरों से कहीं बेहतर है, और उसे उसके परिवार को सौंप दिया।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026