छोड़कर सामग्री पर जाएँ

मौत के सफर का ‘लाइसेंस’: फर्जी दस्तावेजों से बन रहे थे हैवी ड्राइविंग लाइसेंस, पुलिस-RTO की बाबा ट्रेवल्स में रेड

रायगढ़। सड़कों पर दौड़ते भारी वाहनों के हादसों के पीछे का एक खौफनाक सच रायगढ़ में सामने आया है। हाईवे पर ऐसे ‘नौसिखिए’ ड्राइवर भारी वाहन दौड़ा रहे हैं, जिन्होंने शायद कभी खुद ड्राइविंग टेस्ट ही नहीं दिया! दूसरे राज्यों के लोगों को फर्जी दस्तावेजों के सहारे रायगढ़ का निवासी बताकर हैवी ड्राइविंग लाइसेंस (Heavy Driving License) बनाकर देने वाले एक बड़े रैकेट पर पुलिस और RTO ने शिकंजा कसा है।

​बाबा ट्रेवल्स पर पुलिस और RTO की संयुक्त रेड

लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच पुलिस को 11 जून को एक लिखित शिकायत मिली थी। शिकायत में बताया गया था कि शहर में संचालित ‘बाबा ट्रेवल्स’ ओडिशा और दूसरे राज्यों के लोगों के फर्जी और भ्रामक दस्तावेज तैयार कर रहा है। इन बाहरी लोगों को फर्जी तरीके से रायगढ़ का स्थानीय निवासी बताकर धड़ल्ले से भारी वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जा रहे हैं।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) मयंक मिश्रा और ट्रैफिक DSP उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में RTO और ट्रैफिक पुलिस की एक संयुक्त टीम ने बाबा ट्रेवल्स पर दबिश दी।

​किरायानामा फर्जी, और टेस्ट देने वाला भी कोई और!

जांच टीम ने जब दस्तावेजों को खंगाला, तो इस खेल की परतें खुलने लगीं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बाहरी राज्यों के आवेदकों के लिए रायगढ़ में ही फर्जी किरायानामा (Rent Agreement) और शपथ-पत्र तैयार किए गए। हद तो तब हो गई जब कई अलग-अलग आवेदकों के निवास का पता (Address) एक ही पाया गया।

​इतना ही नहीं, इस रैकेट में ड्राइविंग टेस्ट के दौरान भी बड़ा फर्जीवाड़ा होने का शक है। आशंका जताई जा रही है कि लाइसेंस प्रक्रिया के तहत होने वाले टेस्ट में असली आवेदक की जगह किसी और व्यक्ति (प्रोक्सी) को बैठाकर टेस्ट पास कराया गया और लाइसेंस जारी करवा लिए गए।

​180 हैवी लाइसेंस रडार पर

फिलहाल जांच टीम ने करीब 180 ड्राइविंग लाइसेंस धारकों के दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया है और इनकी बारीकी से तस्दीक की जा रही है। अगर इन दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा पूरी तरह प्रमाणित हो जाता है, तो इस रैकेट में शामिल एजेंसी और संबंधित लोगों पर बड़ी कानूनी कार्रवाई तय मानी जा रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026