छोड़कर सामग्री पर जाएँ

5 सेकंड का ‘टेक्निकल गेम’ और करोड़ों का सट्टा: TV से पहले बता देता था अगली बॉल का हाल, रायगढ़ में सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार

रायगढ़ (क्राइम डेस्क)। आप टीवी पर ‘लाइव’ मैच देखकर अपनी किस्मत आज़मा रहे होते हैं, और सट्टेबाज आपसे 5 सेकंड आगे का ‘भविष्य’ देखकर आपकी जेब खाली कर रहे होते हैं! रायगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के एक ऐसे हाई-टेक सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है, जिसका मास्टरमाइंड एक B.Tech सॉफ्टवेयर इंजीनियर निकला।

यह इंजीनियर अपने लैपटॉप और कोडिंग के दिमाग से सट्टेबाजी का ऐसा सॉफ्टवेयर चला रहा था, जो टीवी प्रसारण से 5 सेकंड पहले ही मैच का नतीजा बता देता था।

क्या है सट्टे का यह ‘5 सेकंड’ वाला खेल? (समझिए आसान भाषा में) मैदान पर जब बॉलर गेंद फेंकता है और वह आपके घर के टीवी तक पहुंचती है, तो बीच में सैटेलाइट के कारण 5 से 7 सेकंड की देरी (Delay) होती है। न्यू शंकरनगर का रहने वाला 28 साल का सॉफ्टवेयर इंजीनियर आदर्श कुमार केशरी इसी ‘देरी’ का फायदा उठाता था।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर आदर्श कुमार केशरी

उसने और उसकी टीम ने ‘Winbigpro’ नाम से एक ऐसा सॉफ्टवेयर और वेबसाइट बनाई, जो ग्राउंड का रियल-टाइम डेटा टीवी से 5 सेकंड पहले ही सट्टेबाजों की स्क्रीन पर फ्लैश कर देती थी। यानी टीवी पर बॉल फेंके जाने से पहले ही सटोरियों को पता चल जाता था कि इस गेंद पर छक्का लगेगा या विकेट गिरेगा! इसे ‘बॉल-टू-बॉल सट्टा’ कहते हैं, जिसमें हारने का कोई चांस ही नहीं होता।

दिल्ली का जॉब, नोएडा के दोस्त और 20% का कमीशन आदर्श कोई मामूली सटोरिया नहीं है। वह दिल्ली की एक नामी IT कंपनी में काम करता था। अक्टूबर 2025 में उसकी सेटिंग नोएडा की IT कंपनियों में काम करने वाले रायपुर और बिहार के दो दोस्तों से हुई। इन्होंने मिलकर अपनी इंजीनियरिंग का दिमाग सट्टेबाजी के काले कारोबार में लगा दिया।

आदर्श का काम सिर्फ आईडी (ID) बनाना नहीं था। वह सट्टेबाजों के पैसे जमा करने (Payment) और निकालने (Withdrawal) का पूरा टेक्निकल मैनेजमेंट देखता था। इसके बदले उसे इस करोड़ों के खेल में सीधा 20% का भारी-भरकम कमीशन मिलता था।

साइबर पुलिस का छापा और धरा गया मास्टरमाइंड रायगढ़ में SSP शशि मोहन सिंह के ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत साइबर पुलिस (CSP मयंक मिश्रा की टीम) इस नेटवर्क को ट्रैक कर रही थी। जब पुलिस को भनक लगी कि न्यू शंकरनगर में शीतला मंदिर के पास घर में बैठकर एक युवक यह पूरा सर्वर चला रहा है, तो साइबर थाना प्रभारी विजय चेलक की टीम ने दबिश दी।

पुलिस को देखते ही आदर्श भागने लगा, लेकिन घेराबंदी करके उसे धर दबोचा गया। उसके पास से दो महंगे मोबाइल (सैमसंग S23 और वनप्लस) और सट्टे का पूरा इलेक्ट्रॉनिक डेटा बरामद हुआ है। हालांकि, उसका मुख्य हथियार (HP कंपनी का लैपटॉप) अभी दिल्ली वाले फ्लैट में छिपा है।

क्या है आगे का एक्शन? आदर्श को आईटी एक्ट (IT Act) और जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल (रिमांड) भेज दिया गया है। पुलिस अब इसके फोन कॉल्स और डेटाबेस के जरिए दिल्ली, नोएडा, भिलाई और बिलासपुर में बैठे उन सफेदपोश सटोरियों की कुंडली खंगाल रही है, जो इस ‘5 सेकंड’ वाले सॉफ्टवेयर से करोड़ों कूट रहे थे।

देखा जाये तो सट्टा अब गली-नुक्कड़ की पर्चियों से निकलकर सॉफ्टवेयर और हैकिंग के ‘डार्क वेब’ तक पहुंच चुका है। रायगढ़ पुलिस की यह कार्रवाई उन युवाओं के लिए भी एक सबक है, जो अपनी डिग्रियों और टेक्निकल टैलेंट को शॉर्टकट से अमीर बनने के चक्कर में बर्बाद कर रहे हैं।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026