छोड़कर सामग्री पर जाएँ

संजय बघेल मौत मामला: तूल पकड़ रही घटना, कांग्रेस जांच दल ने नवापारा से लेकर जेल तक की पड़ताल, एसपी से भी की मुलाकात

रायगढ़। कोतरारोड़ थाने से जेल भेजे गए बंदी संजय बघेल की मौत का मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। एक तरफ जहां बीते दिन रायगढ़ पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जारी कर थाने में मारपीट के आरोपों को खारिज करते हुए अपना पक्ष रखा था, वहीं अब इस मामले की जमीनी पड़ताल के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित जांच दल रायगढ़ पहुंच गया है।

जिला कांग्रेस कमेटी के बाहर कांग्रेस जांच दल और कार्यकर्ता

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, कांग्रेस के जांच दल ने सबसे पहले मृतक संजय बघेल के गृह ग्राम नवापारा का दौरा किया। वहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और सांत्वना दी। परिवार से बातचीत के बाद जांच दल सीधे रायगढ़ जिला जेल पहुंचा, जहां उन्होंने जेल प्रशासन से पूछताछ करने की कोशिश की।

मृतक के घर पर कांग्रेस जांच दल और कांग्रेस कार्यकर्ता

समिति अध्यक्ष चातुरी नंद के आरोप

जिला जेल के बाहर मीडिया से मुखातिब होते हुए कांग्रेस जांच कमेटी की अध्यक्ष और सरायपाली विधायक चातुरी नंद ने जेल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि जब शव को देखा गया, तो मृतक की कमर, पीठ और कोहनी पर बेल्ट या पट्टे से पीटे जाने के स्पष्ट निशान मौजूद थे और मुंह से खून आ रहा था।

जेल के बाहर कांग्रेस जांच दल

​जांच दल ने यह भी दावा किया कि घटना के बाद सच्चाई को छिपाने के लिए मृतक के साथ मौजूद एक अन्य बंदी का वार्ड रातों-रात बदल दिया गया। इसके अलावा, समिति ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने घटना के वक्त का सीसीटीवी फुटेज देखना चाहा, तो जेल प्रशासन ने नियमों का हवाला देकर फुटेज दिखाने से इनकार कर दिया।

​एसपी से की मुलाकात, रखी ये मांगें

जेल का दौरा करने और वहां की स्थिति का जायजा लेने के बाद, जांच कमेटी सीधे रायगढ़ पुलिस अधीक्षक (एसपी) से मिलने पहुंची। एसपी से मुलाकात के दौरान जांच दल ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए अपनी प्रमुख शर्तें रखीं:

  1. ​पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए।
  2. ​परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
  3. ​मृतक की दो बच्चियों (जिनमें से एक के दिल में छेद है) के इलाज और शिक्षा का पूरा खर्च उठाया जाए।
  4. ​दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए।

कांग्रेस जांच दल के साथ स्थानीय विधायक उमेश पटेल भी पीड़ित परिवार से घर मिलने पहुंचे थे.

संजय बघेल की मौत के मामले में अब दो अलग-अलग पहलू सामने आ चुके हैं। पुलिस जहां अपने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कस्टडी में मारपीट न होने की बात कह रही है, वहीं कांग्रेस जांच दल और परिजन शरीर पर चोट के निशानों को लेकर जेल प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। फिलहाल मामले की मजिस्ट्रियल जांच जारी है और आने वाली मेडिकल व पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही मौत के सही कारणों को स्पष्ट कर सकेगी।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026