छोड़कर सामग्री पर जाएँ

तमनार में 2 लाख की उठाईगिरी का पर्दाफाश: रायगढ़ पुलिस ने जशपुर में 7 दिन डाला डेरा, खेत से दबोचा गया ‘नट गिरोह’ का शातिर

रायगढ़। बैंक से पैसे निकालकर निकलने वालों की रेकी कर उनकी डिक्की से लाखों रुपये उड़ाने वाले एक शातिर ‘नट गिरोह’ का रायगढ़ पुलिस ने पर्दाफाश किया है। तमनार में हुई 2 लाख रुपये की उठाईगिरी के मामले में पुलिस टीम ने जशपुर जिले में लगातार 7 दिनों तक डेरा डाले रखा और आखिरकार खेत में घेराबंदी कर एक शातिर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी ने चोरी के पैसों से नई चमचमाती स्पोर्ट्स बाइक खरीद ली थी।

पुलिस हिरासत में आरोपी और उसकी बाइक

​20 मिनट में उड़ा दिए थे 2 लाख रुपये

दरअसल, यह पूरा मामला 8 जून 2026 का है। ग्राम गौरबहरी के रहने वाले 60 वर्षीय लोकेश्वर पटेल तमनार के अपेक्स बैंक से 2 लाख रुपये निकालकर अपनी मोटरसाइकिल की डिक्की में रखे थे। रास्ते में वे किसी काम से तहसील कार्यालय के बाहर बाइक खड़ी कर अंदर गए। महज 20 मिनट बाद जब वे लौटे, तो डिक्की का लॉक टूटा हुआ था और अंदर रखे 2 लाख रुपये गायब थे। पीड़ित की रिपोर्ट पर तमनार पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी।

​सीसीटीवी से खुला राज, ‘नट गिरोह’ की हुई पहचान

मामले की गंभीरता को देखते हुए तमनार पुलिस ने अपेक्स बैंक और आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों की सूचना पर पता चला कि यह वारदात जशपुर के कुख्यात ‘नट गिरोह’ का काम है।

​फुटेज के आधार पर एक संदेही की पहचान ग्राम गाला निवासी विशाल उर्फ हरि नट के रूप में हुई। जांच में पता चला कि विशाल तो चोरी के किसी अन्य मामले में बैकुंठपुर जेल में बंद है, लेकिन उसका खास साथी धर्मेन्द्र नट उर्फ धर्मेन्द्र मीणा जशपुर इलाके में छिपा हुआ है।

​जशपुर में 7 दिन का सीक्रेट कैंप और खेत में घेराबंदी

शातिर आरोपी को पकड़ने के लिए तमनार थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जशपुर जिले के पत्थलगांव क्षेत्र में लगातार 7 दिनों तक खुफिया कैंप किया। टीम गांव-गांव घूमकर आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी बीच ग्राम झक्कड़पुर में पुलिस को धर्मेन्द्र नट के छिपे होने की पक्की खबर मिली। पुलिस ने गांव के समीप एक खेत में घेराबंदी कर धर्मेन्द्र (40 वर्ष) को धर दबोचा, हालांकि उसके अन्य साथी जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले।

​चोरी के पैसों से खरीदी थी ‘नई अपाचे’

पूछताछ में आरोपी धर्मेन्द्र नट ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि 8 जून को उसने अपने साथी के साथ मिलकर बैंक के बाहर रेकी की थी और लोकेश्वर पटेल की डिक्की तोड़कर 2 लाख रुपये पार किए थे।

​बंटवारे में धर्मेन्द्र के हिस्से में 1 लाख रुपये आए थे। इन पैसों से आरोपी ने तुरंत अपने शौक पूरे करने के लिए एक नई ‘टीवीएस अपाचे’ मोटरसाइकिल खरीद ली थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई पुरानी अपाचे, चोरी की रकम से खरीदी गई नई अपाचे और डिक्की तोड़ने वाले लोहे के औजार बरामद कर लिए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

​इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रशांत राव, प्रधान आरक्षक बनारसी सिदार, दिलदार कुरैशी, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिदार, पुरूषोत्तम सिदार और जॉन प्रकाश टोप्पो की अहम भूमिका रही।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026