छोड़कर सामग्री पर जाएँ

भयानक हादसा! खाई में गिरी कार! महिला सरपंच उसके पति, सास ससुर की मौत! अभी तक एक लाश बरामद.. बाकी की तलाश

सारंगढ़ बिलाईगढ़। शुक्रवार की तड़के सुबह जिले से एक भयानक सड़क हादसे की खबर निकल कर आ रही है। इसमें एक ही महिला सरपंच समेत परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई है। सभी कार में सवार थे। घटना टीमरलगा खदान के पास की है। इस घटना में सरपंच की 15 वर्ष की बेटी सुरक्षित बच गई है। खदान में पानी भरा होने के कारण लाश को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने एक लाश बरामद कर ली है।

घटनास्थल

करना बीती रात की बताई जा रही है। जिसमें सरपंच मीनू पटेल उनके पति महेंद्र पटेल, सास, ससुर एवं 15 साल की बेटी के कार में सवार थे सभी मंदिर दर्शन कर वापस जा रहे थे। तभी टीमरलगा खदान के पास गाड़ी रिवर्स करने के दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिसमे पानी भरा हुआ था। सरपंच की 15 वर्षीय बेटी जैसे तैसे कर खदान से बाहर निकली और बाहर पेट्रोल पंप में आकर सूचना दी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलने पर एसपी एडिशनल एसपी मौके पर पहुंचे हैं लाश को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है खबर लिखे जाने तक अभी तक एक लाश की बरामदगी हो पाई है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

‘महानदी राखड़ कांड’ पार्ट-4: महानदी के पानी के बाद क्या अब विधायक भी झूठ बोल रही हैं? अडानी पावर की राख तले दबा पूरा सिस्टम!

सच दिखाने वाले पत्रकारों पर FIR की धमकियां; उधर 2-3 बार शिकायत के बाद भी कलेक्टर ने नहीं सुनी विधायक उत्तरी जांगड़े की गुहार! सवाल वही.. क्या नदी और जनप्रतिनिधि दोनों झूठे हैं और सिर्फ पर्यावरण विभाग की कागजी NOC सच्ची है?
अक्टूबर 11, 2026

सारंगढ़ नगर पालिका के वार्डों का आरक्षण 28 सितंबर को, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

जिला कार्यालय में नागरिकों की मौजूदगी में लॉट निकालकर तय किए जाएंगे आरक्षित वार्ड, महिलाओं को मिलेगा एक-तिहाई आरक्षण
सितम्बर 20, 2026