छोड़कर सामग्री पर जाएँ

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता गौरी शंकर श्रीवास के विवादित बयान के बाद भड़का आदिवासी समाज! दर्ज कराने एफआईआर, पहुँचे थाने..

भटगांव (प्रेस रिलीज)। प्रदेश के सर्व आदिवासी समाज के खिलाफ भाजपा प्रवक्ता गौरी शंकर श्रीवास ने प्रदेश के एक प्रतिष्ठित टीवी न्यूज चैनल में 26 मार्च को डीबेट के दौरान सर्व आदिवासी समाज के लोगो को मिशनरियों का दलाल कहा गया है। जिसके बाद प्रदेश के सर्व आदिवासी समाज भाजपा प्रवक्ता के प्रति आक्रोशित है। और समाज ने इसका विरोध करते हुए प्रदेश के हर जिले व ब्लाक में भाजपा प्रवक्ता गौरी शंकर श्रीवास के ऊपर मानहानि एवं अनुसूचित जाति / जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराने थाने पहुँचे।

FIR के लिए दिया गया लिखित आवेदन

शुक्रवार को प्रदेश सर्व आदिवासी समाज के निर्देश पर बिलाईगढ युवा प्रभाग सर्व आदिवासी समाज व्दारा बिलाईगढ थाने में भी एफआईआर दर्ज कराय गया है। जिसमें आज बिलाईगढ़ थाने मे भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए युवा प्रभाग के साथी जिसमे प्रदेश उपाध्यक्ष सहदेव सिंह सिदार, युवा प्रभाग संरक्षक बिलाईगढ़ सौभाग्य शरण सिंह, रोहित सिदार अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज बिलाईगढ़, युवा प्रभाग अध्यक्ष संजय कवर, उपाध्यक्ष श्री मेहतर सिदार, जितेंद्र नेताम , एवं युवा साथी मनीष नेताम , जय सिंह ,रथलाल ,गजेंद्र सिदार सर्व आदिवासी समाज के युवा लोग शामिल रहें।

ख़बर शेयर करें:

Related News

‘महानदी राखड़ कांड’ पार्ट-4: महानदी के पानी के बाद क्या अब विधायक भी झूठ बोल रही हैं? अडानी पावर की राख तले दबा पूरा सिस्टम!

सच दिखाने वाले पत्रकारों पर FIR की धमकियां; उधर 2-3 बार शिकायत के बाद भी कलेक्टर ने नहीं सुनी विधायक उत्तरी जांगड़े की गुहार! सवाल वही.. क्या नदी और जनप्रतिनिधि दोनों झूठे हैं और सिर्फ पर्यावरण विभाग की कागजी NOC सच्ची है?
अक्टूबर 11, 2026

सारंगढ़ नगर पालिका के वार्डों का आरक्षण 28 सितंबर को, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

जिला कार्यालय में नागरिकों की मौजूदगी में लॉट निकालकर तय किए जाएंगे आरक्षित वार्ड, महिलाओं को मिलेगा एक-तिहाई आरक्षण
सितम्बर 20, 2026