छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बिग ब्रेकिंग: कांग्रेस को बड़ा झटका! दो बार के विधायक रहे महंत रामसुंदर दास ने दिया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा..

रायपुर। सियासी गलियारों से बड़ी खबर निकल कर आ रही है. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अभी अपनी करारी हार से उभर नहीं पाई है. सभी बड़े नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रहे हैं. इसी बीच खबर है कि पार्टी से दो बार के विधायक रह चुके महंत रामसुंदर दास ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

महंत रामसुंदर दास ने अपनी स्थिति का कारण अपने विधानसभा क्षेत्र में मिली करारी हार को बताया है। वे पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा मतों से हारने वाले प्रत्याशी हैं और इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को भेज दिया है।

महंत रामसुंदर दास

कौन हैं महंत रामसुंदर दास

  • महंत राम सुंदर दास सन 2001 से 2003 तक प्रथम अध्यक्ष छत्तीसगढ़ संस्कृत बोर्ड बने।
  • वे कार्यकारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ तुलसी मानस प्रतिष्ठान बने।
  • वह छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सदस्य रहे।
  • पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय कार्यपरिषद के सदस्य रहे।
  • छत्तीसगढ़ संस्कृत परिषद के अध्यक्ष रहे।
  • 2003 में पामगढ़ विधानसभा से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए।
  • फिर 2008 में जैजैपुर विधानसभा से दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए। 2004 में सदस्य नियम समिति विधानसभा रहे।
  • 2009 से 2011में सदस्य प्राकल्लन समिति, पटल पर रखे गए पत्रों का परीक्षण करने वाली समिति के सदस्य रहे।
  • 2011 में सदस्य सुविधा एवं सम्मान समिति ,महिलाओं एवं बालकों के कल्याण संबंधी समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य रहें।
  • वर्तमान में राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष हैं।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026