छोड़कर सामग्री पर जाएँ

कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवाई डालकर पावर प्लांट के इंजिनियर ने किया रेप ! पुलिस ने भेजा जेल !

जांजगीर – चांपा। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती के साथ दुष्कर्म करने और उसका अश्लील फोटो वीडियो बनाकर प्रसारित करने की धमकी देने वाले मड़वा पावर प्लांट के एक इंजिनियर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला कोतवाली थाना जांजगीर का है।

पुलिस के अनुसार मड़वा पावर प्लांट में इंजिनियर भाटापारा निवासी भाटापारा निवासी मायाराम ध्रुव उर्फ मयंक की एक युवती से पारिवारिक जान पहचान थी और बीच बीच में फोन पर बातचीत होती थी।

मयंक ने एक बार उसने घूमने के लिए बुलाया था। तब नगरदा स्थित झरना में घूमने गए थे। वहां से वापस आते समय रात हो गई, तो मायाराम कहा कि वो अकेले रहता हूं। आज रात मेरे सीएसईबी कॉलोनी के क्वाटर में रुक जाओ। दूसरे दिन चले जाना कहने पर रुक गई।

रात में खाना नहीं बना था, तो बाहर से कोल्ड ड्रिंक और खाना लेकर आया था। जिसके बाद उसे पीते ही बेहोश हो गई। बेहोशी का फायदा उठाकर दुष्कर्म किया। साथ ही अश्लील फोटो वीडियो भी बना लिया था। विरोध करने पर वायरल करने की धमकी दी। वारदात के बाद मुझे घर छोड़कर चला गया।

इसके बाद वह उस फोटो वीडियो को इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कर देने की धमकी देकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। आखिरकार इससे तंग आकर युवती ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली थाना जांजगीर में दर्ज कराई।

जिस पर पुलिस ने आरोपित मायाराम के विरूद्ध भादवि की धारा 376 कायम कर विवेचना में लिया। पुलिस ने आरोपित मायाराम उर्फ मयंक ध्रुव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026