छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान के लिए सरकार गठन के लिए बीजेपी पर्यवेक्षकों का नाम फाइनल! देखें लिस्ट

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान के लिए सरकार गठन के लिए आज बीजेपी ने पर्यवेक्षकों के पैनल का फैसला ले ही किया. ये सभी राज्यों में विधायकों और प्रभरियो से चर्चा कर मुख्यमंत्री का नाम तय करेंगे। उम्मीद है की कल तक तीनो राज्यों से CM के सस्पेंस से पर्दा उठ जाये।

बीजेपी पर्यवेक्षक

राजस्थान – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडे
मध्य प्रदेश – हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, के लक्ष्मण, आशा लाकड़ा
छत्तीसगढ़ – केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और सर्बानंद सोनोवाल और दुष्यंत गौतम

बीजेपी पर्यवेक्षकों का नाम

भाजपा कैसे चुनती है मुख्यमंत्री?

करीब 5 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक तीनों राज्यों में किसी भी नाम पर मुहर नहीं लग सकी है। कहा जाता है कि भाजपा में सीएम चुनने की प्रक्रिया बेहद ही गोपनीय होती है। साथ ही इसका पता सिर्फ तीन नेताओं को होता है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का नाम शामिल है।

https://twitter.com/ANI/status/1733001795717448034

जब योगी आदित्यनाथ भी रह गए थे हैरान

साल 2017 में यूपी में विधानसभा चुनाव हुए थे। तब योगी प्रचार अभियान से फुरसत हुए ही थे और संसदीय समिति के टूर के लिए विदेश दौरे की तैयारी कर रहे थे। तब दूर-दूर तक उनका नाम सीएम उम्मीदवारों की सूची में नहीं था। न्यूज18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, तब पीएम मोदी के निर्देश पर विदेश मंत्रालय ने उनके विदेश दौरे की अनुमति रद्द कर दी थी।

इसके कुछ दिनों बाद ही उन्हें शाह का फोन आया और वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। कहा जाता है कि तब योगी अपने साथ बदलने के लिए कपड़े तक नहीं ले गए थे और आलाकमान का फैसला सुनते ही हैरान रह गए थे। इसके बाद वह दिल्ली से यूपी की राजधानी लखनऊ लौटे और उनका नाम सीएम के तौर पर घोषित कर दिया गया।

गुजरात में भी ऐसा ही नजारा

साल 2021 में भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद में ही थे और सड़क किनारे पौधे लगा रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार, अचानक उन्हें भाजपा दफ्तर से फोन गया, जहां सभी विधायकों को बुलाया गया था। तब गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी थे। रिपोर्ट के अनुसार, बैठक में पहुंचे पटेल सीएम के तौर पर नाम घोषित होने से पहले पीछे की कुर्सी पर बैठे थे।

ख़बर शेयर करें: