छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ में नई सरकार को नक्सलियों से लगातार चुनौती! आज भी मुठभेड़ में एक सब-इंस्पेक्टर शहीद! एक घायल

छत्तीसगढ़ में नई सरकार को नक्सलियों से लगातार चुनौती

छत्तीसगढ़ में नई सरकार को नक्सलियों से लगातार चुनौती मिली है. सुकमा जिले में सीआरपीएफ 165वीं बटालियन की कंपनी ऑपरेशन पर निकली थी, इसी दौरान उनकी नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई, जिसमें सीआरपीएफ सब-इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी शहीद हो गए. उनके साथ ही सीआरपीएफ कांस्टेबल रामू को गोली लगी है, जिसमें वह घायल हो गए.

जानकारी के मुताबिक, रविवार की सुबह 7 बजे जगरगुंडा थाना क्षेत्र के बेदरे कैंप से सीआरपीएफ 165वीं बटालियन की कंपनी उर्सांगल की ओर ऑपरेशन पर निकली थी. इसी दौरान सीआरपीएफ टीम की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई है. इसमें सब-इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी शहीद हो गए हैं. वहीं घायल जवान रामू को उचित इलाज के लिए हेलीकॉप्टर के जरिए एयरलिफ्ट किया जा रहा है.

इलाके की चेकिंग की जुटीं टीमें

वहीं अब टीम ने आस-पास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन कर चार संदिग्धों को पुलिस कब्जे में लिया है. इसके अलावा सीआरपीएफ, कोबरा और जिला बल के द्वारा आस-पास इलाके की सघन चेकिंग भी की जा रही है.

नारायणपुर में भी हुआ था ब्लास्ट

इससे पहले 13 दिसंबर को सीएम की शपथ से पहले नारायणपुर में नक्सली हमला हुआ था. इसमें नक्सलियों ने नारायणपुर के आमदई खदान में आईईडी ब्लास्ट किया था. इस हमले में भी एक जवान शहीद हुआ था, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल था.

सुकमा में 11 दिसंबर को हुआ था आईईडी ब्लास्ट

इससे पहले 11 दिसंबर को नक्सलियों ने सुकमा जिले में आईईडी ब्लास्ट किया था. इसमें दो सुरक्षाकर्मी हो जख्मी गए थे. विस्फोट किस्ताराम पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ था. यहां सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम सड़क निर्माण कार्य को सुरक्षा प्रदान करने के लिए गश्त कर रही थी. तभी यह ब्लास्ट हुआ. 

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026