छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल के विभाग तय! मंत्रियों को नहीं आधिकारिक सूचना मगर एक लिस्ट हो रही वायरल..

छत्तीसगढ़ में शपथ ग्रहण के 8 दिन बाद भी मंत्रिमंडल के विभागों की आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई हुई. इसी बीच सोशल मीडिया में मंत्रिमंडल के विभागों को लेकर एक लिस्ट वायरल हो रही है। जिसने मंत्रिमंडल के विभागों का आवंटन है।

हालांकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने मंत्रिमंडल को तय कर लिया है और इसके लिए राज्यपाल के हस्ताक्षर हेतु भेजा गया है। बताया जा रहा है कि राज्यपाल की तरफ से हरी झंडी दे दी गई है और सामान प्रशासन विभाग को इसकी तामीली के लिए भेजा गया है। उम्मीद है कि शुक्रवार देर रात या फिर शनिवार के दिन विभागों की आधिकारिक घोषणा हो जाएगी।

सोशल मीडिया में वायरल विभागों की लिस्ट

वायरल लिस्ट के अनुसार विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा एवं जनसंपर्क, वाणिज्यकर, (आबकारी), परिवहन एवं अन्य विभाग जो किसी मंत्री को आबंटित न हो

उप मुख्यमंत्री अरुण साव

लोक निर्माण, नगरीय प्रशासन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि एवं विधायी कार्य

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी

बृजमोहन अग्रवाल

स्कूल एवं उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति

रामविचार नेताम

आदिमजाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास

दयालदास बघेल

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति

ओपी चौधरी

वित्त, वाणिज्य, आवास एवं पर्यावरण

लखनलाल देवांगन

वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम

लक्ष्मी राजवाड़े

महिला एवं बाल विकास विभाग

श्याम बिहारी जायसवाल

स्वास्थ्य विभाग

टंकराम वर्मा

खेलकूद एवं युवा कल्याण

केदार कश्यप

वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता,

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026