छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छात्रा के आत्महत्या के मामले में शिक्षिका सिस्टर मर्सी को किया गिरफ्तार! स्कूल के सभी एनओसी को रद्द करने की भी चेतावनी

अंबिकापुर। बीते दिनों अंबिकापुर के कार्मेल स्कूल में शिक्षिका के प्रताड़ना से तंग आकर छठवीं की मेधावी छात्रा के आत्महत्या के मामले को लेकर जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षिका की गिरफ्तारी कर ली है तो वहीं अब प्रशासन ने भी कार्मेल स्कूल के संचालन के सभी एनओसी को रद्द करने की चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किया है।

कलेक्टर विलास भास्कर संदीपान ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि, अगर स्कूल प्रबंधन से 3 दिन के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं आता है तो स्कूल के संचालन की सारी एनओसी निरस्त कर दी जाएगी।

बता दें कि अंबिकापुर के कार्मेल स्कूल की शिक्षिका सिस्टर मर्सी के प्रताड़ना से तंग आकर छठवीं की छात्रा अर्चिसा ने आत्महत्या कर ली थी और अपने सुसाइड नोट में शिक्षिका पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। इसे लेकर जहां अलग-अलग संगठनों ने स्कूल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था तो वहीं पुलिस ने आरोपी शिक्षिका सिस्टर मर्सी को गिरफ्तार कर लिया है। इधर प्रशासन ने भी स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है और अगर स्कूल प्रबंधन के द्वारा संतोष पूर्वक जवाब नहीं मिलता तो इसके संचालन को लेकर भी कार्रवाई की जा सकती है।

संबंधित खबर

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026