छोड़कर सामग्री पर जाएँ

देखें कैसे रफ़्तार ने ली दो की जान ! दो गंभीर! CCTV फुटेज आया सामने

जगदलपुर। बीती रात जगदलपुर शहर में एक जबरदस्त सड़क हादसा हो गया. इस सड़क हादसे में 2 युवाओं की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं 2 युवक गंभीर रूप से घायल हैं. जिनका इलाज शहर के जिला अस्पताल में चल रहा है.

सड़क हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चार पहिया वाहन कार काफी तेज रफ्तार में थी. सड़क पर टर्निंग के दौरान स्पीड से आ रही कार अनियंत्रित हो गई. जिसके बाद कार सिग्नल के खंभे में टकरा गई. इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

जगदलपुर सीएसपी विकास कुमार ने बताया कि “जगदलपुर शहर के मेन रोड निवासी अपने 2 दोस्तों के साथ शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आड़ावाल गए हुए थे. रात के करीब 1 बजे शादी से वापस लौट रहे थे. इसी बीच जगदलपुर शहर के शहीद पार्क के सामने स्थित ट्रैफिक सिगनल के पास वाहन चालक से वाहन अनियंत्रित हो गया. जिसके कारण एक जबरदस्त सड़क हादसा हो गया. इस सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई. वहीं 2 युवक घायल हैं.”

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026