रायपुर। कश्मीर में आर्टिकल 370 के मुद्दे पर बनी फिल्म आर्टिकल 370 छत्तीसगढ़ में अब टैक्स फ्री होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज इसकी घोषणा कर दी है। इतना ही बल्कि मुख्यमंत्री विष्णु देव इस फिल्म को देखने आज धर्मपत्नी के साथ फिल्म देखने मैग्नेटो माल भी पहुंचे थे. इसकी जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने अपने ऑफिसियल X अकाउंट से पोस्ट भी की है.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी विचारधारा एक देश, एक विधान, एक निशान को लेकर है। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 इस बुनियादी विचारधारा से असंगत थी। हमारे नेताओं ने आजादी के बाद से ही इसका कड़ा विरोध किया। धारा 370 को हटाने का संकल्प हमने लिया था।



