छोड़कर सामग्री पर जाएँ

भयानक हादसा: कुँए में पाँच लोगो की मौत! पड़ोसी को बचाने गए 4 और लोग भी मारे गये! सीएम विष्णु देव ने जताया शोक.. देखें वीडियो

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चाम्पा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव किकिरदा में पांच लोगों की मौत हो गई है। यह सभी कुएं में उतरे थे, जो लंबे समय से ढका हुआ था। बताया जा रहा है कि इस कुएं में जहरीली गैस बनने के कारण दम घुट कर इन पांच लोगों की मौत हुई थी।

इस घटना में बताया जा रहा है कि इस कुएं में एक लकड़ी गिर गई थी। जिसे निकालने के लिए एक व्यक्ति अंदर गया और उसकी मौत हो गई फिर उसे बचाने के लिए दूसरा गया। इसी तरह एक-एक करके पांच लोगों की मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह 7:30 के आसपास की है।

मृतकों के नाम रामचंद्र जायसवाल, रमेश पटेल, जितेंद्र पटेल, राजेंद्र पटेल और टिकेश्वर चंद्र है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर बिर्रा पुलिस पहुंच गई है। इसके साथ एसडीआरएफ और एफएसएल की टीम बुलाई गई है। एसडीआरएफ की टीम आने पर पांचों के शव को कुएं से निकाला जाएगा। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ भी जुटी हुई है।

SDOP यदुमणि सिदार ने बताया कि रामचंद्र जायसवाल (60 वर्ष) नाम का एक व्यक्ति कुएं में लकड़ी अंदर गिरने पर उसे निकालने घुसा था, तभी गैस का रिसाव होने लगा और वह बहोश हो गया। इसके बाद पत्नी के शोर मचाने पर ये लोग उसे निकालने कुएं में घुसे थे, लेकिन कोई जिंदा नहीं लौट सका।

रामचंद्र जायसवाल को बचाने सबसे पहले पड़ोसी रमेश पटेल (50 वर्ष) आया और वह कुएं के अंदर गया। उसकी भी सांसें भरने लगीं, फिर उसे बचाने उसके दो बेटे राजेंद्र (20 वर्ष) और जितेंद्र (25 वर्ष) भी कुएं के अंदर चले गए।

जब चारों कुछ देर तक नहीं लौटे तो पड़ोस में रहने वाला टिकेश्वर चंद्रा (25 वर्ष) भी इन लोगों को बचाने के लिए कुएं अंदर चला गया। लेकिन जहरीली गैस के रिसाव से पिता और 2 बेटों समेत 5 लोगों की जान चली गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद बिर्रा पुलिस और तहसीलदार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं। वहीं SDRF की टीम को भी बुलाया गया है। एसपी विवेक शुक्ला मौके पर पहुंचे गए हैं। उन्होंने कहा कि बिलासपुर से SDRF की टीम का इंतजार है। स्थानीय गोताखोर पहुंचे लेकिन ऑक्सीजन मास्क नहीं होने के कारण कुएं में नहीं उतारा गया। शवों को निकाल सीधे अस्पताल ले जाया जाएगा।

घटना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक जताया है और इस दुर्घटना में मारे गए के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मौजा राशि की घोषणा की है।

ख़बर शेयर करें: