छोड़कर सामग्री पर जाएँ

भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर ! 12 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ में रहेगी बारिश!

देश के 14 राज्यों में बारिश और 8 राज्यों में हीटवेव की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, सिक्किम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है।

आईएमडी ने आगामी 6 दिनों के लिए भी मौसम का अपडेट दिया है। अगले 6 दिन दक्षिणी भारतीय राज्यों में लू का असर बना रहेगा। हालांकि कई हिस्सों में भीषण गर्मी और हीटवेव के अलर्ट से इतर कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। आईएमडी का कहना है कि अगले 6 दिन छत्तीसगढ़ पश्चिम बंगाल, सिक्किम समेत आठ राज्यों में भारी बारिश और बिजली गिर सकती है।

मौसम विभाग ने अपने लेटेस्ट बुलेटिन में कहा कि 7 अप्रैल को तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना में लू की स्थिति बनी रहेगी। इसके अलावा, कर्नाटक और तेलंगाना में भी हीटवेव का असर देखने को मिल सकता है। केरल, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और गुजरात के क्षेत्रों में 10 अप्रैल तक गर्म मौसम बना रहेगा। कर्नाटक और गोवा में हीटवेव का अनुभव देखने को मिल सकता है।

इन आठ राज्यों में भारी बारिश


मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्वी राज्यों के मौसम पर राहत की खबर दी है। आईएमडी ने अगले 6 दिनों में अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की भविष्यवाणी की है। 

आईएमडी ने 10 अप्रैल तक झारखंड में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की। वहीं, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बिहार में कल तक बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में 12 अप्रैल तक बारिश रहेगी। मौसम विभाग ने बताया कि 12 अप्रैल तक केरल में और आज आंध्र प्रदेश में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026