छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायपुर में सूबे की भूपेश बघेल सरकार पर जमकर हमला बोला केजरीवाल ने.. कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को दी खुली चुनौती!!

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को रायपुर के जैनम मानस भवन में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सूबे की भूपेश बघेल सरकार पर जमकर हमला बोला। केजरीवाल ने छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों की हालत को बेहद दयनीय बताया। इसके बाद कांग्रेस ने केजरीवाल के हमलों पर जोरदार पलटवार किया। कांग्रेस ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली में अपनी पसंद का एक क्षेत्र चुन लें जिसमें उनकी सरकार और पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के प्रदर्शनों की तुलना की जा सके।

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारा छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों की स्थिति को ‘भयानक’ बताए जाने के कुछ घंटों बाद कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा (Congress national spokesperson Pawan Khera) ने एक्स पर लिखा। रायपुर क्यों जाना? हमारी छत्तीसगढ़ सरकार के प्रदर्शन की तुलना तो पिछली रमन सिंह सरकार से की जाएगी। आइए हम अपनी पसंद का एक क्षेत्र चुन लें और दिल्ली में कांग्रेस सरकार बनाम AAP सरकार के प्रदर्शन की तुलना करें। बहस के लिए तैयार हैं? 

पवन खेड़ा ने दिल्ली सरकार पर तगड़ा पलटवार करते हुए कहा कि रायपुर की उड़ान भरने से पहले जरा दिल्ली के धरातल पर बात कीजिए जहां पूरा शहर रसातल में जा रहा है।

गौरतलब यह कि I.N.D.I.A के दोनों सहयोगियों के बीच यह खींचतान ऐसे वक्त में सामने आई है जब अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर दिल्ली में किसे कितनी सीटें मिलेंगी, इसे लेकर जुबानी जंग जारी है। राजधानी में सात लोकसभा सीटें हैं, जहां भाजपा ने 2014 और 2019 दोनों में क्लीन स्वीप किया था।

उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ की आवाम से कई वादे किए। उन्होंने कहा कि यदि उनकी सरकार बनी तो सूबे में बेहतर शिक्षा, मुफ्त बिजली, मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं और बेरोजगारों के लिए तीन हजार रुपये मासिक भत्ता दिया जाएगा। केजरीवाल ने कुल 10 वादे किए और आम आदमी पार्टी को राज्य में एक बार मौका देने का अनुरोध किया। केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चुनावों के लिए AAP का गारंटी कार्ड जारी किया।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026