छोड़कर सामग्री पर जाएँ

लोकसभा चुनाव: पैड न्यूज पर कार्यवाही 12 अप्रैल से प्रारंभ!

सारंगढ़ बिलाईगढ़। लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर किसी भी पार्टी और अभ्यर्थी के पक्ष में किया गया पैड न्यूज पर कार्यवाही 12 अप्रैल 2024 से किया जाएगा। इससे संबंधित समाचार पत्र, पत्रिका, पोर्टल और पत्रकार आदि के विरुद्ध कार्यवाही किया जाएगा। इस कार्यवाही में संबंधित प्रिंट मीडिया संस्थान के विरुद्ध कार्यवाही के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भारतीय प्रेस परिषद को भेजा जाएगा। इसके बाद भारतीय प्रेस परिषद संबंधित संस्थान के विरुद्ध कार्यवाही करेगा।

इसी प्रकार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अंतर्गत टीवी चैनल के विरुद्ध कार्यवाही के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (मिनिस्ट्री ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग) को भेजा जाएगा। इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय संबंधित संस्थान के विरुद्ध कार्यवाही करेगा।

साथ ही पैड न्यूज के खर्च के संबंध में अभ्यर्थी को नोटिस दिया जायेगा। अभ्यर्थी के जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर उसके विरुद्ध अभ्यर्थी के व्यय खर्च में पैड न्यूज को जोड़ा जाएगा। अभ्यर्थी इस पैड न्यूज के जिला के निर्णय के विरुद्ध राज्य एमसीएमसी में अपना आवेदन दावा कर सकता है। इसी प्रकार अभ्यर्थी राज्य एमसीएमसी निर्णय के विरुद्ध राष्ट्रीय एमसीएमसी में अपना आवेदन दावा कर सकता है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026