छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बिग ब्रेकिंग: विष्णु देव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए सीएम!

रायपुर। लंबे समय से चले आ रहे हैं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का इंतजार अब खत्म हो चुका है। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के रूप में विष्णु देव साय को विधायक दल की बैठक में चुन लिया गया है। विष्णुदेव वर्तमान में कुनकुरी विधानसभा से विधायक हैं और इसके पहले वह केंद्रीय राज्य मंत्री भी रह चुके हैं और रायगढ़ जिले से 3 बार सांसद भी रहे हैं। इसके अलावा 2 बार छत्तीसगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका निभा चुके हैं।

चुनाव प्रचार अभियान के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कुनकुरी की जनता से कहा था कि इन्हें जिताइए, मैं इनको बड़ा आदमी बना दूंगा। ऐसा ही कथन उन्होंने रायगढ़ चुनाव प्रचार के दौरान रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी के लिए भी कहा था। इसके पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने संकेत दिए हैं कि छत्तीसगढ़ में भाजपा डिप्टी सीएम का फार्मूला भी कर सकती है।

https://twitter.com/drramansingh/status/1733797739006505304?t=H1BEYrS4laljOziANtnQeA&s=19

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026