छोड़कर सामग्री पर जाएँ

@वीडियो : बारात के पीछे-पीछे पहुंच गई दूल्हे की प्रेग्नेंट प्रेमिका! भागे बाराती.. दूल्हे से कराया उठक बैठक

छत्तीसगढ़ी के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की एक गांव में बारात लेकर पहुंचे दुल्हे की पिटाई भी हुई और उसे उठक बैठक भी करवाया गया। जानकारी के मुताबिक दूल्हे के बारात के पीछे-पीछे उसकी प्रेमिका भी पहुंच गई जो प्रेग्नेंट थी। इसके बाद जमकर बवाल हुआ।

दूल्हा

दरअसल गौरेला के तरईगांव यादव परिवार में दुल्हन गनेशिया यादव के घर समाज के रीति रिवाज के अनुसार पेंड्रा के अमारू गांव से दूल्हा अजय यादव बारात लेकर पहुंचा था. दूल्हे का किसी अन्य लड़की के साथ प्रेम प्रसंग होने के कारण विवाह निरस्त हो गया. दूल्हे की प्रेमिका भी खुद बारात के पीछे-पीछे दुल्हन के घर पहुंची और अपने आपको प्रेगनेंट बताया और जमकर बवाल खड़ा कर दिया.

उठक बैठक करता दूल्हा

इसी बीच डायल 112 पुलिस की टीम को सूचना दी गई. इसके बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची. सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में दूल्हे को लड़कियों के जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने को लेकर माफी मांगने के लिए कहा गया. वायरल वीडियो में दूल्हा कान पड़कर उठक बैठक करके माफी मांगते हुए दिखाई दे रहा है.

पूरे घटनाक्रम होने के बाद प्रेमिका खुद दूल्हे को अपने साथ वापस ले गई. वहीं दुल्हन पक्ष के लोगों ने जमानत के रूप में बारातियों का कुछ सामान जब्त कर लिया गया है और इसकी सूचना गौरेला थाने में दी गई है.

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दूल्हे की पिटाई करके जूते का माला से स्वागत किया गया है. उसके बाद गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में दूल्हा खुद कान पड़कर उठक- बैठक करके माफी मांगते हुए दिखाई दे रहे हैं और बारात वापस लौट गई है.

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026