मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ में पशुवध गृह एवं मांस बिक्री की दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने जन आस्था को देखते हुए यह निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है।
भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी 2024 को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी. इस शुभ अवसर पर भारत के सभी नागरिकों को आमंत्रित किया गया है. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 12:20 बजे का समय तय किया गया है.



