छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बचा हुआ बासी भोजन खाने से 40 ग्रामीण बीमार… उल्टी और दस्त की हुई शिकायत.. स्थानीय अस्पताल में चल रहा इलाज!

कोरबा : रामानुजनगर विकासखंड के विशुनपुर गांव में बासी भोजन खाने से 40 ग्रामीण के बीमार होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि विशुनपुर गांव में शनिवार की रात को दशगात्र का कार्यक्रम हुआ था। जिसमें भोज का भी आयोजन किया था।

सूरजपुर जिले के जिला चिकित्सालय एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर एस सिंह ने बताया बिशुनपुर गांव में बासी भोजन खाने से 40 ग्रामीण बीमार हो गए हैं। ग्रामीणों में ज्यादातर महिलाएं हैं फिलहाल सभी खतरे से बाहर है। बीमार ग्रामीणों में ज्यादातर महिलाओं की संख्या ज्यादा है।

मिली जानकारी के अनुसार विशुनपुर गांव में शनिवार को दशगात्र का कार्यक्रम हुआ था। जिसने भोज का आयोजन समाप्त होने के बाद बड़ी मात्रा में भोजन बच गया था जिसे रविवार की सुबह ग्रामीणों को परोसा गया। भोजन ग्रहण करने के बाद 40 ग्रामीणों को उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी। इस घटना के घटते ही स्थानीय चिकित्सालय में ले जाया गया और सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026