छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बस्तर के 43 बीजेपी नेताओं को मिली Y+, Y और X कैटेगरी की सुरक्षा! अमित शाह को बीजेपी जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने लिखी थी चिठ्ठी..

छत्तीसगढ़ सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले बस्तर के 43 बीजेपी नेताओं को Y+, Y और X कैटेगरी की सुरक्षा दी है। दरअसल, हाल ही में बीजापुर बीजेपी जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सुरक्षा की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि नक्सली बीजेपी नेताओं को टारगेट कर रहे हैं।

बस्तर के 43 बीजेपी नेताओं के साथ छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान और कमांडो होंगे। सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कांकेर, और नारायणपुर जिले के नेताओं को सुरक्षा देने का आदेश जारी किया गया है। सुरक्षा में तैनात जवान प्रदेश पुलिस के ही होंगे। सुकमा बीजेपी जिलाध्यक्ष धनीराम बारसे को सबसे हाई Y+ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।

इनको मिली सुरक्षा

आदेश
आदेश

ख़बर शेयर करें: