रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछली कांग्रेस सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के बारे में आज विधानसभा में पूछे गए प्रश्न के जवाब के बाद विधानसभा में हंगामा हो गया। विधानसभा में प्रश्न के उत्तर में बताया गया कि स्वामी आत्मानंद स्कूल में मेंटेनेंस के लिए 800 करोड रुपए खर्च किए गए हैं।
विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने इसे पिछली कांग्रेस सरकार की मेंटेनेंस घोटाला का नाम दिया है। इस दौरान इन्होंने विधानसभा भवन में मीडिया को भी संबोधित किया। और इसे भूपेश बघेल सरकार का 800 करोड़ का घोटाला बताया। और कहा है कि मैं शुरू से कहता था कि यह मेंटेनेंस घोटाला है। एक भी नए स्कूल नहीं बनाए गए और मेंटेनेंस के नाम पर 800 करोड़ खर्च कर दिए गए। इतने पैसों में तो कितने स्कूल नए बन जाते।
उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर भी इसका विरोध किया है और लिखा है कि
“महान संत स्वामी आत्मानंद के नाम पर तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार ने मेंटेनेंस घोटाला किया है। 800 करोड़!! वो भी सिर्फ मेंटेनेंस के नाम पर? इतने में कितने सारे नए स्कूल खुल जाते, शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाई जा सकती थी। लेकिन घपलेबाज कांग्रेस सरकार ने पैसे खाने का कोई जरिया नहीं छोड़ा।”



