छोड़कर सामग्री पर जाएँ

मासूम से दुष्कर्म: नानी गई थी खेत, सूने घर में घुसकर पड़ोसी ने किया विश्वास घात ! आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़/लैलूंगा। एक तरफ जहां लोग पड़ोसियों को परिवार मानते हैं, वहीं लैलूंगा में एक दरिंदे ने इस भरोसे का सरेआम कत्ल कर दिया। जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने सूने घर का फायदा उठाकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। मामले में पीड़िता की नानी की शिकायत पर लैलूंगा पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

खेत गई थी नानी, पीछे से घर में घुसा आरोपी

जानकारी के अनुसार, घटना 27 जुलाई 2026 की शाम की है। पीड़िता की नानी बच्ची को घर पर अकेला छोड़कर खेत में धान की रोपाई करने गई थी। जब वह काम खत्म करके लौटी, तो उसने बच्ची को रोते हुए पाया। परिजनों द्वारा पूछताछ करने पर मासूम ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले सूरज विश्वकर्मा (25 वर्ष) ने कमरे में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया है।

शिकायत के बाद भागने की फिराक में था आरोपी

​घटना के अगले दिन, 28 जुलाई को पीड़िता की नानी ने लैलूंगा थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। नाबालिग से जुड़े इस संवेदनशील मामले की रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

​इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सूरज विश्वकर्मा रिपोर्ट दर्ज होने की भनक लगते ही गांव छोड़कर भागने की फिराक में है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पड़ोस के गांव ‘लिबरा’ के पास घेराबंदी की और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत भेजा गया जेल

​थाने लाकर की गई पूछताछ में आरोपी सूरज विश्वकर्मा ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। लैलूंगा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की सख्त धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

मुआवजे की तगड़ी रकम, शराब की लत और बीवी की नियत! रायगढ़ में ‘मर्डर’ को ‘सुसाइड’ बताने की खौफनाक साजिश

पूंजीपथरा पुलिस का 48 घंटे में बड़ा खुलासा: पति को गला घोंटकर मारा, फिर ब्लेड से नस काटकर रची सुसाइड की कहानी... पत्नी और 2 नाबालिग गिरफ्तार।
जुलाई 29, 2026