छोड़कर सामग्री पर जाएँ

यूपी के गांजा तस्करों का रायगढ़ रूट फेल: लैलूंगा में i10 कार से 26 किलो गांजा बरामद, वाराणसी का तस्कर गिरफ्तार

रायगढ़/लैलूंगा। रायगढ़ जिले के रास्ते ओडिशा से उत्तर प्रदेश तक गांजा तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। लैलूंगा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक i10 कार से 26 किलो से अधिक गांजा जब्त किया है। इस मामले में उत्तर प्रदेश के वाराणसी निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जब्त किए गए गांजे और कार की कुल कीमत लगभग 16 लाख रुपये आंकी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लैलूंगा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा पासिंग की एक सफेद i10 कार (OD-15-P-1800) में मादक पदार्थ की बड़ी खेप लैलूंगा-पत्थलगांव मार्ग से होते हुए उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने कटकलिया-फोकटपारा तिराहे के पास नाकेबंदी की। इसी दौरान मुखबिर द्वारा बताई गई संदिग्ध कार वहां पहुंची।

कार में गांजे के पैकेट बरामद

बताया जा रहा है कि सामने पुलिस चेकिंग देखकर कार चालक ने गाड़ी मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान अर्जुन उपाध्याय (24 वर्ष) के रूप में दी, जो कैथापुर, थाना राजा तालाब, जिला वाराणसी (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है।

आरोपी अर्जुन उपाध्याय

​एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के प्रावधानों के तहत जब पुलिस ने कार की तलाशी ली, तो गाड़ी के अंदर से 13 पैकेट बरामद हुए। इन्हें खाकी रंग के प्लास्टिक टेप से सीलबंद करके रखा गया था। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन कराने पर इन पैकेटों में कुल 26.484 किलोग्राम गांजा मिला। पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 13 लाख 24 हजार रुपये है। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की गई 3 लाख रुपये की कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

​पुलिस ने आरोपी अर्जुन उपाध्याय के खिलाफ लैलूंगा थाने में अपराध क्रमांक 238/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) का मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026