छोड़कर सामग्री पर जाएँ

डीजल भाड़ा बचाना या सरकारी पैसा हड़पना? रायगढ़ में राइस मिलरों का ‘महाघोटाला’ बेनकाब!

रायगढ़। कस्टम मिलिंग के नाम पर सरकारी खजाने में सेंध लगाने वाले राइस मिलरों और भ्रष्ट अफसरों का एक बड़ा नेक्सस रायगढ़ में उजागर हुआ है। डीजल और ट्रांसपोर्ट भाड़ा बचाने के लालच में कागजों पर 40 किलोमीटर गाड़ी चलाने का फर्जीवाड़ा किया जा रहा था। लेकिन मिलरों और ट्रांसपोर्टरों के इस ‘स्मार्ट’ खेल पर तब पानी फिर गया, जब ट्रक यूनियन रायगढ़ ने मुस्तैदी दिखाते हुए सरकारी चावल से लदे एक ट्रक को रंगे हाथों पकड़ लिया। इस खुलासे के बाद से एफसीआई (FCI) और मार्कफेड के गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है।

40 किलोमीटर का ‘कागजी’ सफर और लाखों का चूना

इस पूरे घोटाले की पटकथा ट्रांसपोर्ट भाड़े (राजस्व) को डकारने के लिए लिखी गई थी। जब्त किए गए ट्रक के चालान (Truck Challan) के मुताबिक, चावल सारंगढ़ जिले के सरिया स्थित ‘भीमेश्वरी राइस मिल’ (M/s BHEEMESHWARI INDUSTRIES) से लोड होकर रायगढ़ के एफसीआई गोदाम (लोहारसिंग) में जमा होना था। चालान में बाकायदा गोदाम की दूरी 40 किलोमीटर दर्ज की गई है, जिसका भारी-भरकम ट्रांसपोर्ट भाड़ा सरकार द्वारा दिया जाता है। लेकिन शातिर मिलरों ने भाड़ा हड़पने के लिए सरिया से चावल मंगाया ही नहीं! आरोप है कि स्थानीय राइस मिलर और ट्रांसपोर्टर की मिलीभगत से यह चावल रायगढ़ स्थित ‘बैद्यनाथ फूड्स’ से ही फर्जी तरीके से लोड कर सीधे एफसीआई गोदाम भेजा जा रहा था।

यूनियन की मुस्तैदी से बेनकाब हुआ सिंडिकेट

शुक्रवार को ट्रक यूनियन रायगढ़ के पदाधिकारियों को इस हेराफेरी की पुख्ता भनक लग गई। उन्होंने बिना समय गंवाए घेराबंदी कर ट्रक (CG 13 AL 9548) को धर दबोचा। जब गाड़ी की तलाशी और कागजातों का मिलान किया गया, तो पूरी पोल खुल गई। ट्रक में 2025-26 फसल वर्ष का 580 बोरी (करीब 29 टन) फोर्टिफाइड (RRC) चावल लदा हुआ था। माल सरिया का होना था, लेकिन लोड रायगढ़ से हुआ था! प्रथम दृष्टया यह सीधे तौर पर कस्टम मिलिंग के चावल की भारी अफरा-तफरी और बिना गाड़ी चलाए फर्जी चालान के दम पर सरकारी पैसा हड़पने का मामला है।

डीओ-टीओ का ‘क्रॉस गेम’ और लीपापोती की तैयारी

कस्टम मिलिंग के बिजनेस में डीओ (DO) और टीओ (TO) क्रॉस करके डीजल भाड़ा बचाना एक पुराना खेल है, जो बिना विभागीय अफसरों की सांठगांठ के संभव ही नहीं है। जैसे ही ट्रक यूनियन ने इस धांधली का पर्दाफाश किया, राइस मिल एसोसिएशन से लेकर मार्कफेड और एफसीआई के कर्मचारियों के बीच पसीने छूट गए। सूत्रों की मानें तो अब इस पूरे मामले को रफा-दफा करने और लीपापोती की पुरजोर कोशिशें शुरू हो गई हैं।

अब बड़ा सवाल यह है कि कस्टम मिलिंग के नाम पर चल रहे इस ‘खेल’ में और कितने सफेदपोश शामिल हैं? ट्रक यूनियन की इस कार्रवाई ने राइस मिलरों और ट्रांसपोर्टरों के भ्रष्ट गठजोड़ की पोल तो खोल दी है, लेकिन क्या स्थानीय प्रशासन इन पुख्ता सबूतों के आधार पर इस ‘सिंडिकेट’ की गहराई से जांच कर एफआईआर (FIR) दर्ज करने की हिम्मत जुटा पाएगा?

नीचे वीडियो में देखिए ड्राइवर का बयान

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026