छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में झारखंड का ‘नटवरलाल’ गैंग: फर्जी ड्राइवर, फर्जी नंबर प्लेट और एमएसपी प्लांट के ट्रांसपोर्टर के साथ हो गया 14 लाख का खेला!

रायगढ़/चक्रधरनगर। जिले के एमएसपी प्लांट (MSP Plant) से 14 लाख रुपये से ज्यादा कीमत का 30 टन लोहा फिल्मी स्टाइल में पार करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। चक्रधरनगर पुलिस ने इस सुनियोजित साजिश का खुलासा करते हुए गिरोह के मुख्य सरगना सहित 4 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस गैंग ने न सिर्फ फर्जी ड्राइवर और फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया, बल्कि माल समेत पूरे ट्रक को ही दूसरे राज्य में बेच डाला।

साजिश

इस बड़े फर्जीवाड़े की शुरुआत नवंबर 2025 में हुई थी। ट्रांसपोर्ट व्यवसायी ईश्वरी सिंह ने चक्रधरनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि एमएसपी प्लांट जामगांव से करीब 14 लाख 22 हजार रुपये का 30 टन एमएस चैनल और एमएस बीम जमशेदपुर भेजा जाना था। इस माल को ट्रांसपोर्टर राजेन्द्र राम यादव की गाड़ी (CG-15-AC-2383) बताकर ‘विनोद साहू’ नाम के एक ड्राइवर ने लोड किया था। लेकिन माल जमशेदपुर पहुंचने के बजाय रास्ते से ही गायब हो गया। जब ट्रांसपोर्टर से पूछताछ हुई, तो उसने विनोद साहू नाम के किसी भी ड्राइवर को जानने से साफ इंकार कर दिया।

खुली पोल

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एमएसपी प्लांट के रिकॉर्ड और लोडिंग दस्तावेजों की जांच की, तो पता चला कि यह कोई साधारण चोरी नहीं, बल्कि एक सुनियोजित षड्यंत्र था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पत्थलगांव निवासी भगतपुरी गोस्वामी को हिरासत में लिया। जब उससे कड़ाई से पूछताछ हुई, तो इस पूरे नेक्सस की परतें खुलती चली गईं।

फर्जी ड्राइवर, ट्रक समेत बेच दिया माल

आरोपी भगतपुरी गोस्वामी ने खुलासा किया कि विनोद साहू नाम का वह ड्राइवर असल में ‘पुष पुरी गोस्वामी’ था, जो फर्जी नाम और फर्जी लाइसेंस का इस्तेमाल कर रहा था। इन लोगों ने दूसरे ट्रांसपोर्टर की गाड़ी का नंबर प्लेट लगाकर प्लांट से माल लोड कराया। इसके बाद रास्ते में झारखंड के अपने साथियों तसौवर अंसारी और अभय रवानी के साथ मिलकर 30 टन लोहे और उस ट्रक को महज 7 लाख रुपये में बेच दिया। आगे इस माल को धनबाद के राजीव मल्लिक नाम के व्यक्ति को बेच दिया गया था।

4 गिरफ्तार, 2 की तलाश जारी

इस मामले में पुलिस ने साक्ष्य मिटाने और सुनियोजित अपराध की धाराएं (BNS 338, 3(5) और 318(4)) लगाते हुए चार आरोपियों— भगतपुरी गोस्वामी (पत्थलगांव), तसौवर अंसारी (झारखंड), अभय कुमार रवानी (झारखंड) और प्रेम कुमार रवानी (झारखंड) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं, फर्जी ड्राइवर पुष पुरी गोस्वामी और माल खरीदने वाले धनबाद के राजीव मल्लिक की तलाश सरगर्मी से की जा रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026