छोड़कर सामग्री पर जाएँ

जमीन के लिए कुल्हाड़ी से बहाया था खून: रायगढ़ के चर्चित नवापाली हत्याकांड में हत्यारे हरिलाल को ताउम्र जेल

रायगढ़। जिले के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नवापाली के बहुचर्चित हत्याकांड में न्यायालय ने अपना अहम फैसला सुना दिया है। जमीन समतलीकरण के विवाद में कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर एक युवक को मौत के घाट उतारने वाले हत्यारे को कोर्ट ने आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही, अदालत ने पीड़ित परिवार को 1 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति राशि देने का भी आदेश दिया है।

​क्या था पूरा मामला?

28 जनवरी 2024 को ग्राम नवापाली मेन रोड पर दिनदहाड़े एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया था। मृतक विशाल सिंह ठाकुर अपनी जमीन पर मिट्टी डलवाकर समतलीकरण और झाड़ियों की सफाई करवा रहा था। इसी दौरान बड़े अतरमुड़ा (मांझापारा) निवासी हरिलाल खड़िया (30 वर्ष) वहां आ धमका और जमीन पाटने की बात को लेकर विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में हरिलाल ने अपने पास रखी कुल्हाड़ी से विशाल के सिर और गर्दन पर एक के बाद एक कई जानलेवा वार कर दिए। इस जघन्य हमले में विशाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी।

​वारदात के अगले ही दिन पकड़ा गया था आरोपी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके से मृतक की मोटरसाइकिल, खून से सनी टोपी, चश्मा और रक्तरंजित मिट्टी जब्त कर जांच शुरू की। हत्या के ठीक अगले दिन 29 जनवरी 2024 को आरोपी हरिलाल खड़िया को गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खून से सनी कुल्हाड़ी और उसके कपड़े बरामद कर फोरेंसिक (FSL) जांच के लिए भेज दिए थे, जो कोर्ट में मुख्य सबूत बने।

​20 गवाहों और वैज्ञानिक साक्ष्यों से साबित हुआ जुर्म

इस हत्याकांड के ट्रायल में पुलिस की ओर से पेश किए गए वैज्ञानिक व भौतिक साक्ष्य और गवाहों के बयान काफी अहम रहे। विवेचना अधिकारी (तत्कालीन थाना प्रभारी) प्रशांत राव आहेर द्वारा जुटाए गए सबूतों और अपर लोक अभियोजक तन्मय बनर्जी की दलीलों के आधार पर अभियोजन पक्ष ने कोर्ट में 20 गवाह पेश किए।

​इन्हीं पुख्ता सबूतों पर मुहर लगाते हुए षष्ठम अपर सत्र न्यायाधीश श्री अश्वनी कुमार चतुर्वेदी की अदालत ने 22 जुलाई 2026 को आरोपी हरिलाल खड़िया (पिता स्व. मनीराम खड़िया) को धारा 302 (हत्या) का दोषी करार देते हुए आजीवन सश्रम कारावास से दंडित किया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ शासन की पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना के तहत मृतक के परिजनों को 1 लाख रुपये का मुआवजा देने की अनुशंसा भी की गई है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026