छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में ‘महाठग’ गिरफ्तार: गाड़ियों और जमीन की दलाली में 15 लोगों को लगाया करोड़ों का चूना! स्कॉर्पियो-बोलेरो जब्त..

रायगढ़/तमनार। जिले में वाहन खरीदी-बिक्री और जमीन दलाली के नाम पर करोड़ों रुपये का एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। तमनार पुलिस ने 1 करोड़ 10 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने वाले ‘मास्टरमाइंड’ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने एक या दो नहीं, बल्कि 10 से 15 लोगों को अपने जाल में फंसाकर करोड़ों रुपये की चपत लगाई है। ठगी की रकम से खरीदी गई दो लग्जरी गाड़ियां (स्कॉर्पियो और बोलेरो) भी पुलिस ने जब्त कर ली हैं, और जैसे-जैसे मामले की परतें खुल रही हैं, पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

हिरासत में आरोपी ठग

इस करोड़ों के फर्जीवाड़े का खुलासा रायगढ़ के वार्ड नंबर 30 निवासी सद्दाम हुसैन और उनके साथी सुरेश मानिकपुरी की शिकायत से हुआ। दोनों ने तमनार थाने में लिखित शिकायत दी थी कि पणिगांव निवासी कृष्ण कुमार साहू (38 वर्ष) ने वाहन खरीदी-बिक्री के नाम पर उनसे लाखों रुपये ले लिए। जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी, तो आरोपी ने उन्हें एक नया झांसा दिया। उसने कहा कि वह अपनी जमीन बेचकर उनके पैसे चुका देगा। इसके बाद उसने 14 अप्रैल 2026 को अपनी भूमि (खसरा नंबर 428/4) का सौदा भी शिकायतकर्ताओं से कर लिया। लेकिन हद तो तब हो गई, जब आरोपी ने गुपचुप तरीके से उसी जमीन की रजिस्ट्री किसी अन्य महिला के नाम कर दी।

आरोपी कृष्ण कुमार साहू

​इस तरह आरोपी ने सद्दाम हुसैन से 22 लाख और सुरेश मानिकपुरी से 22 लाख 40 हजार (कुल 44 लाख 40 हजार रुपये) की धोखाधड़ी की। पुलिस की शुरुआती जांच में ही यह आंकड़ा 44 लाख से बढ़कर 1 करोड़ 10 लाख के पार पहुंच गया। जांच में पता चला है कि आरोपी कृष्ण कुमार साहू ने इसी तरह पुरुषोत्तम सिदार, दिनेश शर्मा, संतोष साहू और मनोज सारथी सहित करीब 15 अन्य लोगों को भी वाहन खरीदी-बिक्री का झांसा देकर लाखों रुपये ठगे हैं। जैसे ही इस मास्टरमाइंड के पकड़े जाने की खबर इलाके में फैली, ठगी के कई और शिकार सीधे थाने पहुंचने लगे हैं।

​शिकायत के आधार पर तमनार पुलिस ने आरोपी कृष्ण कुमार साहू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत अपराध क्रमांक 179/2026 दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर ठगी के पैसों से खरीदी गई करीब 20 लाख रुपये कीमत की स्कॉर्पियो और बोलेरो वाहन जब्त किए गए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी के आर्थिक लेन-देन, बैंक खातों और अवैध रूप से अर्जित की गई अन्य संपत्तियों की गहराई से जांच कर रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026