छोड़कर सामग्री पर जाएँ

मुआवजे की तगड़ी रकम, शराब की लत और बीवी की नियत! रायगढ़ में ‘मर्डर’ को ‘सुसाइड’ बताने की खौफनाक साजिश

रायगढ़। जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में एक ऐसा सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है, जिसने रिश्तों को तार-तार कर दिया है। जमीन अधिग्रहण में मिले करीब 30 लाख रुपये के मुआवजे को शराब में उड़ाने से नाराज एक पत्नी ने अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए बकायदा ब्लेड से कलाई की नस काटी गई, लेकिन रायगढ़ पुलिस की पैनी नजर और 48 घंटे की कड़ी विवेचना ने इस ‘अंधे कत्ल’ की पूरी कहानी से पर्दा उठा दिया।

पुलिस हिरासत में आरोपी पत्नी

मुआवजा

​तराईमाल के धनवारपारा में किराए के मकान में रहने वाले 50 वर्षीय गनपती लाल भगत के पास करीब एक साल पहले गारे-पेलमा माइंस में पैतृक जमीन के अधिग्रहण से मुआवजे के रूप में 25-30 लाख रुपये आए थे। इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद गनपती लाल शराब के भारी नशे में डूब गया और पैसों को पानी की तरह बहाने लगा। जब पत्नी गंगाबाई भगत (45 वर्ष) पैसे मांगती, तो वह विवाद और मारपीट करता। वर्षों की घरेलू हिंसा और आंखों के सामने लाखों रुपये शराब में उड़ते देख, पत्नी के सिर पर खून सवार हो गया।

‘सुसाइड’

​23 जुलाई 2026 की सुबह गनपती लाल फिर से शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और पत्नी-बच्चों के साथ मारपीट करने लगा। रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी गंगाबाई ने दो अन्य (विधि से संघर्षरत अपचारी बालकों) के साथ मिलकर उसे मौत की नींद सुलाने का खौफनाक प्लान बनाया। उन्होंने मिलकर साड़ी और गमछे से गनपती का गला घोंट दिया।

हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने और पूरे मामले को आत्महत्या साबित करने के लिए उन्होंने एक शातिर चाल चली। उन्होंने ब्लेड से मृतक की बाईं कलाई की नस काट दी और उस पर कपड़ा ढंक कर उसे तख्त पर लिटा दिया।

पुलिस ने गिरफ्तार किया

दामाद और पुलिस

​इस ‘खूनी खेल’ का खुलासा तब हुआ जब 25 जुलाई को मृतक के दामाद सोनसाय उरांव (27 साल) ने पूंजीपथरा थाने में सूचना दी कि उसके ससुर का शव तख्त पर पड़ा है और गले में साड़ी का कपड़ा बंधा है। पूंजीपथरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घटनास्थल के हालात और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने साफ कर दिया कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या है।

पत्नी का तिलिस्म

पुलिस टीम ने जांच का पूरा फोकस मृतक के परिवार पर किया। जब पत्नी गंगाबाई से सघन और वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई, तो वह टूट गई और अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी गंगाबाई और दोनों अपचारी बालकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 238 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026