छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ के 65 श्रद्धालुओं से भरी बस यूपी में पलटी! तीन की मौत, तीस घायल! सीएम विष्णु देव ने भेजी टीम..

छत्तीसगढ़ के 65 श्रद्धालुओं से भरी बस यूपी के फिरोजाबाद में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में गिर गई। इस हादसे में एक महिला और बच्ची समेत 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 35 लोग घायल हो गए। इस घटना पर सीएम साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दुख जताते हुए अधिकारियों को हर संभव मदद करने को कहा है।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा शनिवार सुबह 3 बजे नसीरपुर थाना क्षेत्र में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुआ। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु प्राइवेट बस से वृंदावन से प्रयागराज जा रहे थे।

वैष्णो देवी से दर्शन कर वृंदावन गए थे

नसीरपुर इंस्पेक्टर शेर सिंह ने बताया कि बस में सवार सभी लोग छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। वैष्णो देवी से दर्शन कर वृंदावन आए थे। रात 1 बजे वृंदावन से प्रयागराज के लिए रवाना हुए थे। ड्राइवर के झपकी आने से हादसा हुआ है। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना दी।

क्रेन से बस को गड्ढे से बाहर निकाला गया

सूचना मिलते ही मैं फोर्स के साथ मौके पर पहुंचा। बस में से सभी यात्रियों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। एक महिला और 1 बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। घायलों को फिरोजाबाद मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। हादसा इतना भीषण था कि बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिसकर्मियों ने क्रेन से बुलवाकर बस को गड्ढे से बाहर निकलवाया।

सीएम साय ने जताया दुख

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा है कि,

बस में सवार 65 श्रद्धालु में से तीन के निधन और 30 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों के जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद और फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में इलाज की व्यवस्था की गई है।

जिला प्रशासन से बात कर डॉक्टरों को उचित देखभाल के निर्देश दिए गए हैं। उच्चाधिकारियों को इस पर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने टीम भेजा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली से ही घायलों का बेहतर उपचार सुनिश्चित करने और उत्तरप्रदेश सरकार से समन्वय के लिए विधायक प्रबोध मिंज के नेतृत्व में एक टीम गठित कर लखनऊ भेजा है। टीम में अन्य विधायकों सहित आवासीय आयुक्त श्रुति सिंह शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश शासन से लगातार संपर्क में- डिप्टी सीएम

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि,

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं से भरी बस के पलटने से 3 लोगों की मौत और 30 से अधिक के घायल होने की दुखद सूचना है। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद और सैफई में किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश शासन से लगातार संपर्क कर हताहत श्रद्धालुओं के बेहतर इलाज और हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें। ॐ शांति।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026