छोड़कर सामग्री पर जाएँ

चुनाव ड्यूटी में लगे जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली! एमपी से चुनाव ड्यूटी में आया था छत्तीसगढ़

गरियाबंद (महासमुंद): छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। इस बीच महासमुंद के गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जिले के कुड़ेरादादर इलाके में चुनावी ड्यूटी दे रहे एक जवान ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। जवान ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारी है। जवान एमपी से चुनाव में ड्यूटी देने आए थे।

दरअसल, पूरा मामला गरियाबंद के पीपरछेड़ी थाना क्षेत्र के कूड़ेरादादर का है। यहां चुनाव ड्यूटी में लगे जवान ने खुद को गोली मारी ली है। बताया जा रहा है कि जवान प्राथमिक स्कूल भवन में रुका हुआ था। प्राथमिक स्कूल में रुक कर आराम कर रहा था। लेकिन जवान ने अज्ञात कारणों से खुदकुशी कर ली है।

एमपी से चुनाव ड्यूटी में छत्तीसगढ़ आया था
मिली जानकारी के अनुसार मृतक जवान मध्यप्रदेश का रहने वाला है। जवान पड़ोसी राज्य के राजपुर का निवासी है। जवान का नाम जियालाल पंवार बताया जा रहा है। मृतक जवान 34वीं बटालियन की ए कंपनी में पदस्थ था। लोकसभा चुनाव में ड्यूटी के लिए जवान को गरियाबंद में तैनात किया गया था।

इस पूरी घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पूरी घटना की जांच में अधिकारी जांच पड़ताल कर रहे हैं।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026