छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रंगे हाथ ASI को रिश्वत लेते पकड़ा एसीबी ने! 30 की डील 10 में हुई थी फाइनल.. बेकार में फस गया दूसरा बेचारा..

सूरजपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) अंबिकापुर यूनिट की टीम ने सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक माधव सिंह को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। एएसआई ने जमीन विवाद के मामले में दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में एक पक्ष के खिलाफ धारा बढ़ाने के लिए 30 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी, बाद में सौदा 10 हजार में तय हुआ था। इस मामले में एएसआई के कथित सहयोगी को भी पकड़ा गया है। हालांकि बताया जा रहा है कि वह थाने किसी और काम से आया था ASI के कहने पर रुपये लेकर बेकार में फस गया।

30 हज़ार की बात 10 में फाइनल

जानकारी के मुताबिक जनपद सदस्य शिवमंगल सिंह, निवासी ग्राम सूरता, थाना रामानुजनगर जिला सूरजपुर ने एन्टी करप्शन ब्यूरो अंबिकापुर के कार्यालय में शिकायत की थी। आरोप था कि ग्राम सूरता में प्रार्थी के भाई को टंगिया से सिर पर मारने एवं गंभीर चोट आने की घटना पर थाना रामानुजनगर में अपराध कमांक 93/2024 धारा 294, 506, 323, 34 भादवि के तहत दर्ज किया गया था।

मामले में जनपद सदस्य शिवमंगल सिंह ने सूरजपुर थाने में संपर्क किया तो थाने में पदस्थ एएसआई माधव सिंह ने मामले में गैर जमाने की हत्या के प्रयास की धारा 307 जोड़ने के लिए 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। इसकी शिकायत शिवमंगल सिंह ने एसीबी, अंबिकापुर से कर दी। एसीबी की टीम ने फोन पर बात कर रिश्वत मांगने की तस्दीक कराई। फोन में बातचीत के दौरान एएसआई माधव सिंह 10 हजार रुपये लेकर धाराएं बढ़ाने के लिए तैयार हो गया।

ख़ुद नही ली दूसरे के हाथ मे देने को बोला

बुधवार दोपहर अंबिकापुर से एसीबी डीएसपी प्रमोद कुमार खेस की टीम रामानुजनगर पहुंची। शिवमंगल सिंह केमिकल लगे 10 हजार रुपये लेकर थाने में पहुंचे। इस दौरान एएसआई माधव सिंह ने होशियारी दिखाते हुए कथित सहयोगी मोहिनुद्दीन के हाथों रिश्वत की रकम 10 हजार रुपये ली। जैसे ही सहयोगी ने एएसआई माधव सिंह को रिश्वत की रकम दी। एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों धर दबोचा।

दोनो आरोपी

बेकार में फस गया बेचारा

बता दें कि इस मामले में एएसआई माधव सिंह के साथ पकड़ा गया सहयोगी मोहिनुद्दीन पुलिस कर्मी नहीं है, बल्कि वह पास के गांव सुरता का रहने वाला है और किसी काम से थाने आया हुआ था। पीड़ित शिवमंगल सिंह रिश्वत की रकम देने पहुंचा तो संयोग से मोहिनुद्दीन वहां मौजूद था और ASI ने रिश्वत की रकम को मोहिनुद्दीन के हाथ में देने को कह दिया। ऐसे में यह शख्स भी रिश्वत के मामले में फंस गया और उसे भी ACB ने गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में ACB द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026