छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बागेश्वर धाम छतरपुर में हादसा: एक भक्त की मौत! 12 से अधिक घायल..

छतरपुर (एमपी). छतरपुर बागेश्वर धाम से एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना प्रकाश आयी है। यहां टीन सेट गिरने से एक भक्त की मौत हो गई है। वहीं 12 से अधिक लोग घायल बता जा रहे हैं। जिनका इलाज सरकारी अस्पताल और नीजी अस्पतालों में हो रहा है।

घटना सुबह की बताई जा रही है। 4 जुलाई को बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिन है। जिसके कारण देशभर से श्रद्धालु बागेश्वर धाम पहुंच रहे थे। इसी बीच का सुबह तेज हवा के कारण टीन का सेट गिर गया। जिसकी चपेट में एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु आ गये। इसमें एक भक्त की मौत हो गई। मृतक उत्तर प्रदेश के बस्ती का रहने वाला था। पोस्टमार्टम के बाद मृतक की लाश को उसके परिजन अपने गांव ले गए।

इस मामले में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन ने बताया कि आज भी इस घटना में एक वयक्ति की मौत हो गई है। उसका पोस्टमार्टम करके परिजनों को सुपूर्द कर दिया है। एक मरीज को सीटी स्कैन के लिए भेजा गया है हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर है। वहीं एक को मामूली चोट के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज दिया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026