छोड़कर सामग्री पर जाएँ

महादेव गेमिंग बेटिंग केस में रणबीर कपूर के बाद अब हुमा कुरैशी, कपिल शर्मा और हिना खान से ED करेगी पूछताछ..

मुंबई। ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप ‘महादेव गेमिंग-बेटिंग’ केस में बॉलीवुड के कई जाने-माने सितारों का नाम सामने आ रहा है. अभी तक तो रणबीर कपूर से इस केस में पूछताछ का मामला सामने आया था. अब हुमा कुरैशी, कपिल शर्मा और हिना खान का भी नाम शामिल हुआ है. इस केस में श्रद्धा कपूर का भी नाम आ रहा है. कहा जा रहा है कि उन्हें ईडी ने 6 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया हुआ है.  इस ऐप के तार छत्तीसगढ़ से जुड़े हुए हैं। छत्तीसगढ़ में पुलिस द्वारा इस ऐप से जुड़े कई लोगों की गिरफ्तारियां हुई है और करोड़ों की रकम बरामद की गई है। इस ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकार दुर्ग जिले से है।

रणबीर कपूर से इस केस में पूछताछ

ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप ‘महादेव गेमिंग-बेटिंग’ केस में बॉलीवुड के कई जाने-माने सितारों का नाम सामने आ रहा है. अभी तक तो रणबीर कपूर से इस केस में पूछताछ का मामला सामने आया था. अब हुमा कुरैशी, कपिल शर्मा और हिना खान का भी नाम शामिल हुआ है. इस केस में श्रद्धा कपूर का भी नाम आ रहा है. कहा जा रहा है कि उन्हें ईडी ने 6 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया हुआ है. 

और भी सेलिब्रिटी है ED के निशाने पर

ईडी के रडार पर इन चार सेलेब्स के अलावा आतिफ असलम, राहत फतेह अली खान, अली असगर, विशाल ददलानी, टाइगर श्रॉफ, नेगा कक्कड़, भारती सिंह, एली अवराम, सनी लियोनी, भाग्यश्री, पल्कित सम्राट, कीर्ति खरबंदा, नुसरत भरूचा और कृष्णा अभिषेक भी हैं. 

क्या था मामला?

एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की शादी फरवरी में संयुक्त अरब अमीरात में हुई थी. शादी में 200 करोड़ से ज्यादा का खर्च किया गया था. इस आलीशान शादी का वीडियो भारतीय एजेंसियों के हाथ लगा है. शादी में परफॉर्म करने के लिए जितने भी सेलेब्स बुलाए गए थे, सभी ईडी के रडार पर आ गए हैं. ईडी ने इस संबंध में डिजिटल सबूत जुटाए हैं. कुछ दिनों पहले ईडी ने मुंबई, भोपाल, कोलकाता के उन हवाला ऑपरेटरों के यहां छापे मारे, जिन्होंने इस इवेंट के लिए रकम मुंबई की इवेंट फर्म को भेजी थी. यहां से सिंगर नेहा कक्कड़, सुखविंदर सिंह, अभिनेता भारती सिंह और भाग्यश्री को परफॉर्म करने के लिए पैमेंट किया गया था.

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026