छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सीएम के नाम की घोषणा: बीजेपी 12 में से 10 सांसदों ने दे दिया इस्तीफा! कल हो सकता तीनो राज्यो पर्यवेक्षकों के नाम का ऐलान! गैर विधायक चेहरा भी सीएम..??

छत्तीसगढ़ सहित मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने वाली है लेकिन इन तीनों जगह पर मुख्यमंत्री को लेकर अभी तक भाजपा ने अपना पत्ता नहीं खोला है। मुख्यमंत्री के तौर पर दावेदारों में रमन सिंह छत्तीसगढ़ से तीन बार और शिवराज सिंह चौहान चार बार मुख्यमंत्री का पद संभाल चुके हैं। तो वहीं राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री और कद्दावर नेत्री वसुंधरा राजे सिंधिया भी दो बार राजस्थान की मुख्यमंत्री रह चुकी है। ऐसे में उन सभी के सीएम बनने को दावे को प्रबल माना जा रहा था, लेकिन परिणाम के चार दिन बाद भी भाजपा द्वारा सीएम घोषित न किया जाना.. उनकी मुख्यमंत्री बनने की संभावनाओं पर ग्रहण लग रहा है।

अटकलो का बाजार गर्म है कि इस बार भाजपा नए चेहरों पर दांव लगाएगी। इसके साथ राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद के लिए रार छिड़ गई है. बीजेपी नेतृत्व को मनाने के लिए कई बड़े नेता अब उनसे मुलाकात करने जा रहे हैं।

कल हो सकता पर्यवेक्षकों के नाम का ऐलान

तीनों राज्यों में पर्यवेक्षकों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के लिए बीजेपी शुक्रवार को पर्यवेक्षकों की घोषणा कर सकती है. माना जा रहा है कि इसके बाद सीएम फेस का ऐलान हो सकता है.

12 में से 10 सांसदों ने दे दिया इस्तीफा

जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक चुनाव जीतने 12 सांसदों में से 10 ने बुधवार को संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. जिसमे छत्तीसगढ़ की रेणुका सिंह और राजस्थान के बालकनाथ के अलावा बाकी 10 सांसदों ने इस्तीफा दे दिया है. इनमें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद पटेल भी शामिल हैं. सांसदों के इस्तीफा देने का यह कदम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में नए सीएम बनाने के लिए उठाया गया है

गैर विधायक चेहरा भी सीएम..

विधानसभा चुनाव 2023 में बीजेपी ने एक बड़ा और रिस्की एक्सपेरिमेंट किया था, जिसमें पार्टी सफल दिखी. यह प्रयोग सफल हुआ और बीजेपी को तीनों राज्यों में भारी भरकम मतों से जीत मिली. हालांकि, अभी तक सीएम का चेहरा किसी भी राज्य में घोषित नहीं किया गया है. बीजेपी नेतृत्व ने यह भी तय किया है कि जरूरी नहीं किसी विधायक को ही राज्यों में मुख्यमंत्री नियुक्त किया जाए. हो सकता है कोई गैर विधायक चेहरा भी सीएम बनाया जाए. इसके बाद से ही बीजेपी के मंत्रियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं में हलचल है.

ख़बर शेयर करें: