छोड़कर सामग्री पर जाएँ

10,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ ASI गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई

कोरबा। कोरबा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने हरदीबाजार थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (ASI) मनोज मिश्रा को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

सूत्रों के अनुसार, कोरबा निवासी पंचराम चौहान ने ACB से शिकायत की थी कि ASI मिश्रा ने उस पर बोलेरो वाहन से डीजल चोरी का झूठा आरोप लगाकर 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए ACB ने शिकायत की पुष्टि की और फिर एक योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की।

आज, 5 अप्रैल को ACB की टीम ने थाना सिटी कोतवाली परिसर में ASI मिश्रा को पंचराम चौहान से 10,000 रुपये लेते हुए धर दबोचा। इस कार्रवाई के बाद मनोज मिश्रा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सूत्रों ने यह भी बताया कि हाल ही में ASI मिश्रा का स्थानांतरण हरदीबाजार थाने से सिटी कोतवाली किया गया था।

ACB की इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है, वहीं आम जनता के बीच एक सकारात्मक संदेश गया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई अब सख्ती से हो रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026