छोड़कर सामग्री पर जाएँ

चुनावी माहौल में धार्मिक सौहाद्र बिगाड़ने की कोशिश! भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ति को किया खण्डित! लोगो में गुस्सा! पुलिस भी दल बल के साथ मौजूद

दुर्ग। जिले के भिलाई कैंप एरिया से कैंप एरिया से एक बड़ी खबर निकलकर आ रही है। चुनावी माहौल में धार्मिक सौहाद्र बिगाड़ने का कुत्सित प्रयास किया गया है। बीती रात यहां कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा को तोड़ दिया गया है। जिसको लेकर आसपास लोगों में काफी गुस्सा है। काफी मात्रा में भीड़ इक्कठी हो गई है। मौके पर पुलिस दलबल के साथ उपस्थित हैं। इस मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

मंदिर

जानकारी के मुताबिक घटना भिलाई के कैंप वन, संतोषी पारा, गौरागौरी चौक स्थित मंदिर की हैं। मोहल्ले वालों ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई हैं। घटना को लेकर हिंदू संगठनों में काफी रोष है। इसके पहले भी इस तरह भगवान हनुमान जी की मूर्ति को भी असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ दिया गया था। लोगो ने मूर्ति को ढक दिया है।

मंदिर में ढकी मूर्ति

मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के चार थाना के थाना प्रभारी मौके पर उपस्थित है। साथ ही भारी संख्या पुलिसकर्मी भी उपस्थित हैं।

मंदिर के बाहर लोग

इस मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों तक पहुंचाने के लिए आसपास की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। एक संदिग्ध व्यक्तिय को पकड़ा गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026