छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बलौदा बाजार हिंसाकांड: एसपी सदानंद कुमार और कलेक्टर कुमार लाल चौहान सस्पेंड! अब तक 121 गिरफ्तार

बलौदा बाजार. छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में 10 जून को हुई हिंसा के तीन दिन बाद राज्य सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है. प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार ने बलौदा बाजार के कलेक्टर कुमार लाल चौहान और एसपी सदानंद कुमार को निलंबित कर दिया है.

निलबंन की अवधि में आईएएस केएल चौहान का मुख्यालय महानदी भवन होगा. वहीं, एसपी सदानंद का मुख्यालय रायपुर में पुलिस हेडक्वार्टर होगा.

दूसरी ओर, राज्य सरकार ने इस मामले में एक सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया है. यह आयोग 6 बिंदुओं पर हिंसा की जांच करेगा. आयोग तीन महीने के अंदर रिपोर्ट शासन को भेजेगा. इसआयोग की अध्यक्षता सेवानिवृत्त न्यायधीश सीबी वाजपेई करेंगे.

गौरतलब है कि बलौदा बाजार हुई हिसां को लेकर पुलिस ने अभी तक विभिन्न धाराओं में 8 एफआईआर दर्ज की है. पुलिस उपद्रवी तत्वों के छिपने के ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है. पुलिस पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में ले चुकी है. घटना के बाद पुलिस ने 82 लोगों को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने 13 जून को भी 39 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस मामले में बलौदा बाजार पुलिस अभी तक 121 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है.

संबंधित खबर

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026